{"_id":"68b92f6f6f6a41dbd8086ef9","slug":"gold-silver-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-news-today-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Price: कीमतों में गिरावट के बाद फीकी पड़ी सोने की चमक; रिकॉर्ड हाई के बाद 1395 रुपये घटकर इतना हुआ दाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Price: कीमतों में गिरावट के बाद फीकी पड़ी सोने की चमक; रिकॉर्ड हाई के बाद 1395 रुपये घटकर इतना हुआ दाम
Thu, 04 Sep 2025 11:49 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:49 AM IST
सार
सोना गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर से गिरकर 1,05,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स पर अक्टूबर और दिसंबर डिलीवरी अनुबंधों में 1.30% तक की गिरावट दर्ज हुई। कॉमेक्स पर भी सोना 1.43% टूटा। डॉलर इंडेक्स में सुधार और निवेशकों की मुनाफावसूली ने दबाव बनाया।
विज्ञापन
सोने-चांदी के गहनों के दामों में हुआ बदलाव
- फोटो : AI Image- Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने की चमक एक दिन के रिकॉर्ड हाई के बाद गुरुवार को फीकी पड़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्तूबर डिलीवरी का सोना 1,395 रुपये गिरकर 1,05,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बुधवार को सोना 1,07,226 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा था। विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंचे स्तरों पर निवेशकों की मुनाफावसूली और ग्लोबल मार्केट की कमजोरी से यह गिरावट आई।
एमसीएक्स पर सबसे ज्यादा कारोबार वाले अक्टूबर अनुबंध में 1.30% की गिरावट रही। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में भी 1,403 रुपये यानी 1.29% की गिरावट आई और यह 1,06,832 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 1,08,321 रुपये के उच्च स्तर पर था। इससे साफ है कि निवेशकों ने दोनों डिलीवरी अनुबंधों में ऊंचे दाम पर मुनाफावसूली की।
ये भी पढ़ें- 'भारत को आसियान के स्तर तक लाने चाहिए टैरिफ', प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य बोले
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट
विदेशी बाजारों में भी सोना दबाव में रहा। कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 52.3 डॉलर यानी 1.43% टूटकर 3,587.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले इसने 3,640.10 डॉलर प्रति औंस का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। डॉलर इंडेक्स की रिकवरी और ग्लोबल मार्केट में बेरिश सेंटीमेंट ने भी सोने की कीमतों को नीचे धकेला।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था के संकेत
अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। लेबर टर्नओवर सर्वे में नौकरियों की संख्या में तेज गिरावट दर्ज हुई है। इसके साथ ही आईएसएम मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई लगातार छठे महीने घटा है। रोजगार से जुड़े आंकड़े भी कमजोर रहे, जिससे साफ है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें- 400 से अधिक चीजों पर टैक्स कम होने से आम आदमी को रोजमर्रा के खर्चे में मिलेगी राहत; कैट का दावा
फेडरल रिजर्व की नीतियों पर नजर
कमजोर आंकड़े इस संभावना को और मजबूत कर रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस महीने ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अब निवेशकों की नजर शुक्रवार को आने वाले नॉन-फार्म पेरोल डेटा पर है, जो फेड की अगली मौद्रिक नीति दिशा को तय करेगा। इससे सोने की कीमतों की भविष्य की चाल भी तय होगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन