फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold price crossed Rs 62000 for first time in india Delhi bullion market

Gold Price: सोना 940 रुपये महंगा, पहली बार भाव 62,000 के पार पहुंचा

Fri, 05 May 2023 05:31 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 05 May 2023 05:31 AM IST
सार

वैश्विक बाजारों में मजबूती से सोना 940 रुपये महंगा होकर 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।चांदी भी 660 रुपये महंगी होकर 76,700 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई।  

विज्ञापन
Gold price crossed Rs 62000 for first time in india Delhi bullion market
सोने की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोना पहली बार 62,000 के पार पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती से घरेलू बाजार में पीली धातु में तेजी आई। इससे सोना 940 रुपये महंगा होकर 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


उधर, चांदी 660 रुपये महंगी होकर 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,039.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


इसलिए भी बढ़ गईं कीमतें
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रातभर की मजबूती के बाद घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। गांधी ने कहा कि ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगली बैठक में आक्रामक सख्ती पर रोक लगाने के संकेत के बाद डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई। इससे एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर सोना की कीमतों में तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed