फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 29 2022

Gold Silver Price Today: सोना 21 रुपये टूटा, चांदी भी 464 रुपये फिसली

Thu, 29 Dec 2022 07:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 29 Dec 2022 07:34 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: गुरुवार को सोने का भाव 21 रुपये गिरकर 54,963 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 464 रुपये गिरकर 69,117 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 29 2022
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 21 रुपये गिरकर 54,963 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 464 रुपये गिरकर 69,117 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, 'बैंक ऑफ जापान सहित प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने मुद्रास्फीति के संबंध में चिंता दिखाई है और अगले साल दरों में और वृद्धि की उम्मीद है। आज अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी आंकड़ों पर बाजार की आंकड़ों पर बाजार का ध्यान केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,809 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ''चीन से मांग में सुधार की उम्मीद के चलते एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोने की कीमत में मामूली तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष व रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार कॉमेक्स में सोने की कीमतें 1805 डॉलर के करीब सपाट रहीं। डॉलर में कमजोरी और मंदी की आशंकाओं के कारण अक्टूबर के बाद से सोने की कीमतें डिप मोड पर रहीं। 22 अक्टूबर से कीमतों में महज 10% की बढ़ोतरी हुई है। एमसीएक्स में सोना 54750 के करीब 55,000 के नीचे कारोबार कर रहा है। सोना अगर 55,000 का प्रतिरोध पार करता है तो यह 56000 की ओर तेजी से बढ़ सकता है। क्योंकि 1825 डॉलर से ऊपर कॉमेक्स गोल्ड 1840-1850 डॉलर के लेवल तक उछल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed