{"_id":"65a7eac6ca66992d800f8387","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 400 रुपए लुढ़का, चांदी 600 रुपये फिसली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 400 रुपए लुढ़का, चांदी 600 रुपये फिसली
Wed, 17 Jan 2024 08:27 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 17 Jan 2024 08:27 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी इस दौरान 600 रुपए टूटकर 75,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 600 रुपए टूटकर 75,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,024 डॉलर प्रति औंस और 22.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करती दिखी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर सूचकांक में मजबूती तथा अमेरिका में ट्रेजरी प्रतिफल बढ़ने से सोने पर दबाव देखा गया। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 25 डॉलर की गिरावट के साथ 2,024 डॉलर प्रति औंस रह गया। गांधी ने कहा कि निवेशक दिसंबर के अमेरिकी खुदरा बिक्री आंकड़ों पर करीब से नजर रखेंगे जो बुधवार को जारी किया जाएगा और फेडरल रिजर्व के कई सदस्यों के भाषण से मौद्रिक नीति ब्याज दर के रुख की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन