फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने में 280 रुपये का उछाल, चांदी 300 रुपये महंगी हुई

Tue, 02 Jan 2024 06:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 02 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 280 रुपये की तेजी के साथ 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी 300 रुपये मजबूत होकर 78,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 280 रुपये की तेजी के साथ 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन सोना 63,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी 300 रुपये मजबूत होकर 78,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ''रुपये में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई।" वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने के फरवरी अनुबंध की कीमत 208 रुपये की तेजी के साथ 63,528 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके अलावा चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 405 रुपये की तेजी के साथ 74,795 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी की कीमत तेजी के साथ क्रमश: 2,073 डॉलर प्रति औंस और 24 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed