{"_id":"656dc636e53c664a580b8388","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 450 रुपये की तेजी के साथ 64300 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, चांदी सपाट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 450 रुपये की तेजी के साथ 64300 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, चांदी सपाट
Mon, 04 Dec 2023 05:59 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 04 Dec 2023 05:59 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की तेजी के साथ 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की तेजी के साथ 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।हालांकि, इस दौरान चांदी 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच सोमवार को सोना 450 रुपये की तेजी के साथ 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव बढ़त के साथ के साथ 2,077 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। हालांकि इस दौरान चांदी की कीमतें गिरावट के साथ 25.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव छह डॉलर की तेजी के साथ 2,077 डॉलर प्रति औंस हो गया। सौमिल गांधी अनुसार पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कॉमेक्स पर सोना सोमवार के कारोबार के दौरान 2,146 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।