फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Price: वैश्विक तनाव व फेड की ओर से ब्याज दर में कटौती की अटकलों के बीच सोना फिर रिकॉर्ड हाई पर, जानें भाव

Thu, 17 Oct 2024 05:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Oct 2024 05:24 PM IST
सार

Gold Price: एमसीएक्स गोल्ड 76,899 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि प्रमुख केंद्रीय बैंकों के नरम दृष्टिकोण और बॉन्ड यील्ड में नरमी से बुलियन की मांग को बढ़ावा दिया है। फेडरल रिजर्व से इस साल अपने दो शेष निर्णयों में दरों में कटौती की उम्मीद है, जिसमें नवंबर में 25-आधार अंकों की कटौती की संभावना बढ़ रही है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने की खरीदारी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत में सोने की कीमतें गुरुवार को ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर पीली धातु 76,899 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार करती दिखी। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में उछाल के कई कारण हैं। इनमें प्रमुख केंद्रीय बैंकों का नरम दृष्टिकोण,  बॉन्ड यील्ड में नरमी और बढ़े हुए भू-राजनीतिक तनाव प्रमुख हैं।

विज्ञापन


केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने मीडिया से बातचीत में सोने की कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि के कारणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "एमसीएक्स गोल्ड 76,899 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि प्रमुख केंद्रीय बैंकों के नरम दृष्टिकोण और बॉन्ड यील्ड में नरमी से बुलियन की मांग को बढ़ावा दिया है। फेडरल रिजर्व से इस साल अपने दो शेष निर्णयों में दरों में कटौती की उम्मीद है, जिसमें नवंबर में 25-आधार अंकों की कटौती की संभावना बढ़ रही है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अनिश्चितता और बुधवार को लेबनान पर इजरायल के हवाई हमलों के बाद मध्य पूर्व में फिर से तनाव बढ़ने से भी सोने की कीमतों में तेजी आई।" कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च के एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायनात चैनवाला ने कहा, "अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और भू-राजनीतिक तनाव के बीच मजबूत सुरक्षित-हेवन मांग के कारण कॉमेक्स सोने की कीमतों में उछाल आया। हालांकि, डॉलर के मजबूत होने के कारण कीमतें उच्च स्तरों से नीचे आ गईं। इसके बावजूद, मध्य पूर्व में बढ़े तनाव, खासकर लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल के हमलों के बाद, सुरक्षित-हेवन बोलियों ने गिरावट को सीमित करने में मदद की, जिससे कॉमेक्स सोना 0.5% बढ़कर $2,691.30 प्रति औंस पर बंद हुआ।"

उन्होंने आगे कहा, "आज, कॉमेक्स गोल्ड ने अपना ऊपर का रुख जारी रखा शुरुआती सत्र में ही 2,700.60 डॉलर पर पहुंच गया। सोने की कीमतों पर आगामी अमेरिकी चुनावों से जुड़ी अनिश्चितता और अर्थव्यवस्था के प्रमुख आंकड़ों के अनुमानों का असर पड़ा। इस साल फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती होगी या नहीं इसके अनुमान के लिए निवेशक अमेरिकी खुदरा बिक्री और बेरोजगारी के आंकड़ों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। अब तक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लचीलेपन के संकेतों ने उन अटकलों को बढ़ावा दिया है जिनके अनुसार फेडरल रिजर्व दरों में कटौती के लिए कम आक्रामक दृष्टिकोण अपना सकता है।"


कम बॉन्ड यील्ड, भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों के नरम रुख के कारण भी सोने की कीमतों में लगातार तेजी की संभावना बन रही है, क्योंकि सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग मांग में कमी आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed