फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news

Gold Silver Price Today: सोने में 250 रुपये की तेजी, चांदी की कीमतें 1700 रुपये उछली

Thu, 14 Mar 2024 07:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 14 Mar 2024 07:00 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 1,700 रुपए की तेजी के साथ 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 65,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी भी 1,700 रुपए की तेजी के साथ 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।"
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव नौ डॉलर की बढ़त के साथ 2,169 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता दिखा। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट और सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने में खरीदारी से गुरुवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र के दौरान पीली धातु की कीमत में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी का भाव भी तेजी के साथ 24.92 डॉलर प्रति औंस हो गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 24.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। शेयरखान के बेसमेंटल करेंसी एंड कमोडिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण सिंह के अनुसार निवेशक आज के अमेरिकी आंकड़ों जैसे प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई), साप्ताहिक जॉब डेटा और रिटेल सेल्स के आधार पर अपनी रणनीति तय करें। 


निवेशक अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य और US मौद्रिक नीति में संभावित बदलावों के बारे में आगे की अंतर्दृष्टि के लिए इन संकेतकों की बारीकी से निगरानी करते हैं, इससे सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की कीमतें प्रभावित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed