फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold gave more profit than Sensex-Nifty Despite being cheap

Profit: सस्ता होने के बाद भी सोने ने दिया सेंसेक्स-निफ्टी से ज्यादा फायदा; चांदी ने कितने फीसदी दिया रिटर्न?

Sun, 25 Aug 2024 03:47 AM IST
शिव शुक्ला अजीत सिंह
अजीत सिंह Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 25 Aug 2024 03:47 AM IST
सार

सेंसेक्स ने जहां 12.5 प्रतिशत मुनाफा दिया, वहीं निफ्टी ने 14 प्रतिशत लाभ पहुंचाया। सोने ने 15 और चांदी ने 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन
gold gave more profit than Sensex-Nifty Despite being cheap
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस बार के बजट में आयात शुल्क घटने से सोना हाल के दिनों में अच्छा खासा सस्ता हुआ है। बावजूद इसके जनवरी से लेकर अब तक इस बहुमूल्य मेटल ने सेंसेक्स और निफ्टी से ज्यादा फायदा दिया है। इस दौरान सेंसेक्स ने जहां 12.5 प्रतिशत मुनाफा दिया, वहीं निफ्टी ने 14 प्रतिशत लाभ पहुंचाया। सोने ने 15 और चांदी ने 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, 29 दिसंबर, 2023 को सोने की कीमत दिल्ली सराफा बाजार में 63,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर थी। 23 अगस्त को यह 73,800 रुपये पर पहुंच गई। यानी 15 प्रतिशत की बढ़त। हालांकि, 20 अगस्त को कीमतें 74,000 के पार थीं, लेकिन हालिया आयात शुल्क घटने से कीमतों में गिरावट आई है। चांदी 78,500 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 87,000 रुपये किलो हो गई। यानी 11 प्रतिशत की तेजी।

विज्ञापन


चांदी इस साल में 96,000 रुपये तक पहुंची है। इस स्तर से इसकी कीमतें करीब 9,000 रुपये घट गई हैं। उधर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 29 दिसंबर को 72,240 पर बंद हुआ था। अब यह 81,086 पर पहुंच गया है। यानी 12.5 फीसदी का फायदा। इसी दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21,731 सेबढ़कर 24,823 पर पहुंच गया। इसमें 14 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। विश्लेषकों का मानना है कि इस पूरे साल में शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी में भी अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर महंगाई के साथ ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी है। ऐसे में सोना जहां संकट के समय सुरक्षा का भरोसा देता है, वहीं आर्थिक गतिविधियों में तेजी से शेयर बाजार अच्छा रिटर्न देता है।
विज्ञापन


शुल्क घटने से बढ़ गई मांग
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, आयात शुल्क में कटौती से देश में सोने की मांग में फिर से उछाल आया है। हाल में समाप्त हुए इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो की रिपोर्ट से पता चलता है कि खुदरा विक्रेताओं की ओर से ऑर्डर बुकिंग में काफी वृद्धि हुई है, खासकर आगामी त्योहार और शादी के सीजन की तैयारी में।
विज्ञापन
विज्ञापन


छड़ व सिक्के की ज्यादा खरीद
छड़ और सिक्के की खरीद में भी तेजी बनी है। ग्राहक और जूलर्स दोनों भविष्य की जरूरतों के लिए सस्ते भाव पर सोने का भंडार जमा कर रहे हैं। चालू वर्ष की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर के बीच सोने की अतिरिक्त 50 टन या उससे अधिक खरीदी का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed