फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Demand WGC Report 18 percent surge in consumption news updates in hindi

Gold Demand: सोने की मांग तीसरी तिमाही में 9 साल के शीर्ष पर, खपत 18 फीसदी बढ़ी; ऊंची कीमतों का असर नहीं

Thu, 31 Oct 2024 09:06 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 31 Oct 2024 09:06 AM IST
सार

आयात शुल्क घटने से सोने की मांग तीसरी तिमाही में 9 साल के शीर्ष पर पहुंच गई है।विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक ऊंची कीमतों का असर नहीं हुआ है, यही कारण है कि सोने की खपत 18 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन
Gold Demand WGC Report 18 percent surge in consumption news updates in hindi
सोने पर विश्व स्वर्ण परिषद की रिपोर्ट के अंश - फोटो : world gold council report

विस्तार

ऊंची कीमतों के बावजूद आयात शुल्क में कटौती से देश में सोने की मांग इस साल की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर नौ साल के उच्च स्तर 248.3 टन पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में सोने की कुल मांग 210.2 टन रही थी। वहीं, मूल्य के लिहाज से सोने की कुल मांग सालाना आधार पर 53 फीसदी बढ़कर 1,65,380 करोड़ रुपये पहुंच गई। 2023 की तीसरी तिमाही में 1,07,700 करोड़ रुपये का सोना बिका था।
विज्ञापन


विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर में सोने के आभूषणों की कुल मांग 10 फीसदी बढ़कर 171.6 टन पहुंच गई। मूल्य के लिहाज से 1,14,300 करोड़ रुपये के आभूषण खरीदे गए। यह जुलाई-सितंबर, 2023 के 79,830 करोड़ रुपये की तुलना में 43 फीसदी अधिक है। डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा, जुलाई में सोने के आयात शुल्क में कटौती से आभूषणों की मांग में सुधार हुआ। यह सोने के लिए 2015 के बाद से सबसे मजबूत तीसरी तिमाही रही।
विज्ञापन


छह महीने में 22 फीसदी बढ़ गया सोने का आयात
मजबूत घरेलू मांग के कारण देश का सोना आयात चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने (अप्रैल-सितंबर) में 21.78 फीसदी बढ़कर 27 अरब डॉलर पहुंच गया। 2023-24 की पहली छमाही में कुल 22.25 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 2.3 अरब डॉलर का चांदी आयात किया गया। यह एक साल पहले की समान अवधि के 48.06 करोड़ डॉलर से 376.41 फीसदी अधिक है। 2023-24 में सोने का कुल आयात 30 फीसदी बढ़कर 45.54 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड सबसे बड़ा निर्यातक
भारत के लिए स्विट्जरलैंड सोने का सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसकी हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है। संयुक्त अरब अमीरात (16 फीसदी से अधिक) दूसरे और दक्षिण अफ्रीका (करीब 10 फीसदी) तीसरे स्थान पर है।


आयात से व्यापार घाटे में उछाल
सोने के आयात में उछाल से देश का व्यापार घाटा पहली छमाही में 119.24 अरब डॉलर से बढ़कर 137.44 अरब डॉलर पहुंच गया। चालू खाते का घाटा भी अप्रैल-जून, 2024 में मामूली बढ़कर 9.7 अरब डॉलर या जीडीपी का 1.1 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed