फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Demand in India reached the pre-pandemic level benefited from the boom in economic activities

सोना में तेजी: देश में मांग महामारी के पूर्व स्तर पर पहुंची, आर्थिक गतिविधियों में उछाल का मिला फायदा

Fri, 29 Oct 2021 05:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Oct 2021 05:41 AM IST
सार

आलोच्य तिमाही में मूल्य के लिहाज से देश में सोने की मांग 43,160 करोड़ से 37 फीसदी बढ़कर 59,330 करोड़ रुपये पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Demand in India reached the pre-pandemic level benefited from the boom in economic activities
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

आर्थिक गतिविधियों में जोरदार उछाल और उपभोक्ता मांग में सुधार से भारत में सोने की मांग महामारी पूर्व स्तर पर वापस आ गई है। आगे भी इसमें तेजी बनी रहने की उम्मीद है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सोने की मांग इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 47 फीसदी बढ़कर 139.1 टन पहुंच गई। 2020 की समान तिमाही में कुल मांग 94.6 टन रही थी।

विज्ञापन


आलोच्य तिमाही में मूल्य के लिहाज से देश में सोने की मांग 43,160 करोड़ से 37 फीसदी बढ़कर 59,330 करोड़ रुपये पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्ड ईटीएफ में निकासी के कारण इस दौरान वैश्विक स्तर पर सोने की मांग 7 फीसदी घटकर 831 टन रह गई, जो 2020 की समान तिमाही में 894.4 टन रही थी।
विज्ञापन


आभूषणों की बिक्री में 58 फीसदी इजाफा
डब्ल्यूजीसी के मुताबिक, आलोच्य तिमाही में भारत में आभूषणों की मांग सालाना आधार पर 58 फीसदी बढ़कर 96.2 टन पहुंच गई। मूल्य के लिहाज से आभूषणों की मांग 48 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 41,030 करोड़ रुपये पहुंच गई। सोने में कुल निवेश मांग 27 फीसदी बढ़कर 42.9 टन पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल सोने के प्रति बढ़ा आकर्षण
डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय सीईओ सोमासुंदरम पीआर ने कहा कि सोने की मांग में बढ़ोतरी कम आधार प्रभाव, कारोबारी गतिविधियों के सकारात्मक रहने और मजबूत उपभोक्ता भावनाओं को दर्शाती है। इससे टीकाकरण में तेजी और संक्रमण में कमी के साथ महामारी के काबू में आने के संकेत मिलते हैं। इससे त्योहारी एवं शादी के सीजन में सोने की मांग और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान डिजिटल सोने की मांग में भी कई गुना वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed