{"_id":"6189f852d264c86dc0124740","slug":"gold-and-silver-price-fall-today-know-what-is-the-price-in-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है दाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है दाम
Tue, 09 Nov 2021 09:56 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:56 AM IST
सार
आज सोने और चांदी के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। आज कारोबार की शुरुआत के साथ सोने की कीमत में 0.02 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरवाट के बाद एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने के दाम घटकर 48,010 रुपये पर आ गए।
विज्ञापन
सोना और चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मांग बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतों में भी पिछले लगातार तीन दिनों से इजाफा देखने को मिल रहा था। हालांकि, आज सोने और चांदी के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। आज कारोबार की शुरुआत के साथ सोने की कीमत में 0.02 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरवाट के बाद एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने के दाम घटकर 48,010 रुपये पर आ गए।
विज्ञापन
चांदी की कीमत भी मामूली कम हुई
पीली धातु के साथ ही चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आई है। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में मंगलवार को चांदी की चमक फीकी रही। चांदी के दाम में 0.13 फीसदी की गिरवाट आई। इसके बाद वायदा कारोबार में चांदी का भाव 64,797 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन