{"_id":"5ffd6e738ebc3e2e3e49cc67","slug":"goair-operated-a-flight-to-chennai-from-pune-containing-70800-vials-of-coronavirus-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोएयर ने शुरू की कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति, चेन्नई के लिए सात लाख खुराकों के साथ भरी उड़ान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
गोएयर ने शुरू की कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति, चेन्नई के लिए सात लाख खुराकों के साथ भरी उड़ान
Tue, 12 Jan 2021 03:10 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 12 Jan 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
कोविड-19 की वैक्सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी गोएयर के विमान ने मंगलवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की सात लाख खुराक पहुंचाने के लिए पुणे से चेन्नई के लिए एक उड़ान संचालित की। गोएयर के अनुसार उड़ान ने मंगलवार सुबह चेन्नई से पुणे के लिए वैक्सीन की 70,800 शीशियों (7,08,000 खुराक) को लेकर उड़ान भरी।
विज्ञापन
इस संदर्भ में गोएयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने एक बयान में कहा कि, 'गोएयर को जीवन रक्षक कोविड-19 टीकों के परिवहन की जिम्मेदारी मिलने से हम अभिभूत हैं। हम आभारी हैं कि हमें वैक्सीन अभियान में योगदान करने का अवसर मिला।' गोएयर ने कहा कि कंपनी देश के सभी संभावित हिस्सों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
विज्ञापन
13 शहरों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए नौ उड़ानों का होगा संचालन
पुणे से कोविड-19 की वैक्सीन देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने के तहत पहले दिन स्पाइसजेट की एक उड़ान मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंची। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि चार विमानन कंपनियां मंगलवार को पुणे से देश के 13 शहरों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाने के लिए नौ उड़ानें संचालित करेंगी।
विज्ञापन
स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, 'स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है। 'कोविशील्ड' की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है।'
देश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन
केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, 'आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बंगलूरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 उड़ानें संचालित करेंगे।'
चार दिन बाद शुरू होगा टीकाकरण अभियान
मालूम हो कि देश में आज से चार दिन बाद कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इस बीच, देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 12,584 संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं संक्रमण से 167 नई मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी।