फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Go First Revival Plan: DGCA to examine documents, conduct audit before restarting operations

Go First Revival Plan: संचालन शुरू करने की मंजूरी देने से पहले दस्तावेजों की जांच करेगा डीजीसीए, ये है प्लान

Thu, 29 Jun 2023 02:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Jun 2023 02:27 PM IST
सार

Go First Revival Plan: घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार एयरलाइन के ईवाई समर्थित समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा और अंतरिम सीईओ कौशिक खोना ने पुनरोद्धार योजना पर डीजीसीए के अधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद डीजीसीए एयरलाइन की परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए ऑडिट भी करेगा। 

विज्ञापन
Go First Revival Plan: DGCA to examine documents, conduct audit before restarting operations
गो फर्स्ट - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

विमानन नियामक डीजीसीए गो फर्स्ट के पुनरोद्धार योजना से संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगा और विमानन कंपनी को परिचालन फिर से शुरू करने की अनुमति देने से पहले परिचालन तैयारियों का ऑडिट भी करेगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तीन मई से उड़ानें बंद करने वाली गो फर्स्ट के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों के साथ पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।    बता दें कि वाडिया परिवार के स्वामित्व वाली बजट एयरलाइन स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया में है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार एयरलाइन के ईवाई समर्थित समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा और अंतरिम सीईओ कौशिक खोना ने पुनरोद्धार योजना पर डीजीसीए के अधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद डीजीसीए एयरलाइन की परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए ऑडिट भी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ऑडिट अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। दूसरे सूत्र ने कहा कि उड़ान बंद होने से पहले एयरलाइन 29 घरेलू गंतव्यों के लिए परिचालन कर रही थी। पुनरुद्धार योजना के तहत गंतव्यों की संख्या घटाकर 23 की जानी है। सूत्र ने कहा कि एयरलाइन जब परिचालन फिर से शुरू करेगी तो वह फिलहाल जयपुर, लखनऊ, कन्नूर, पटना, वाराणसी और रांची से उड़ानों का संचालन नहीं करेगी। 


सूत्र के अनुसार, ऋणदाताओं ने लगभग 450 करोड़ रुपये की अंतरिम फंडिंग की प्रतिबद्धता जताई है, यह देखते हुए कि एक दिन के संचालन पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। एक सूत्र ने कहा कि एयरलाइन के पास पर्याप्त श्रमबल है जिसमें करीब 300 पायलट हैं। 10 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक और ड्यूश बैंक की सदस्यता वाली एयरलाइन की लेनदारों की समिति (सीओसी) के गठन के बाद पुनरुद्धार प्रक्रिया में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed