{"_id":"583679e74f1c1b242413c6a6","slug":"go-air-offered-low-price-air-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो एयर का धमाकेदार ऑफर, 736 में देशभर में कहीं भी करें सफर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
गो एयर का धमाकेदार ऑफर, 736 में देशभर में कहीं भी करें सफर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के दौर में एयरलाइंस कंपनी गोएयर ने अपने ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर पेश की है जिसके तहत मात्र 736 रुपये के किराए में आप देशभर में कहीं भी उड़ान भर सकते हैं। कंपनी का यह ऑफर 9 जनवरी से 31 अक्टूबर तक हवाई यात्रा करने वालों के लिए वेलिड रहेगा।
विज्ञापन
कंपनी द्वारा वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह ऑफर 26 नवंबर तक चलेगा, इस दौरान बुक किए गए टिकट से आप देश की सबसे सस्ती हवाई यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
टिकट बुक करने के लिए आप गो एयर की वेबसाइट, गो एयर के टिकट काउंटर और गो एयर के कॉल सेंटर की मदद ले सकते हैं। हालांकि यह ऑफर ग्रुप डिस्काउंट पर उपलब्ध नहीं रहेगा।
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार सरकार की नीति के अनुसार पुराने नोटों से भी आप 24 नवंबर की मध्य रात्रि तक यह टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों को रद कराने पर कोई भुगतान नहीं मिलेगा न ही ये टिकट परिवर्तित किए जा सकते हैं।