{"_id":"5ae6baad4f1c1b3b0a8b73d8","slug":"go-air-launches-new-offer-for-summer-season-fares-down-by-12-percent-on-top-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो एयर ने निकाला खास ऑफर, टॉप 5 रूट्स के किराये में हुई 12 फीसदी की कमी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
गो एयर ने निकाला खास ऑफर, टॉप 5 रूट्स के किराये में हुई 12 फीसदी की कमी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
go air
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों के लिए प्लान कर रहे हैं तो फिर लो कॉस्ट एयरलाइंस गो एयर टिकट बुक कराने पर खास किराये की स्कीम लेकर के आई है। वहीं देश में पांच प्रमुख हवाई सेक्टर में किराये में बड़ी कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन
गो एयर ने निकाला सेल ऑफर
गो एयर से आप मात्र 1304 रुपये के शुरुआती किराये में हवाई सफर कर सकेंगे। अगर आप टिकट की बुकिंग कंपनी के मोबाइल ऐप से कराते हैं तो फिर 10 फीसदी छूट और मिलेगी। यह सेल ऑफर 2 मई तक के लिए है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर की जानकारी देते हुए कहा कि यह सीमित समय के लिए ऑफर है, जिसमें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट की बुकिंग होगी।
विज्ञापन
यह है किराया
गो एयर गुवाहाटी से बागडोगरा 1304 रुपये, अहमदाबाद से मुंबई 1608 रुपये, गोवा से हैदराबाद 1799 रुपये, लेह से दिल्ली 1800 रुपये, कोलकाता से भुवनेश्वर 1810 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका दे रहा है।
विज्ञापन
गर्मी के सीजन में किराये हुआ कम
जहां हर साल गर्मी के सीजन में हवाई किराये बढ़ जाते हैं, वहीं इस बार इनमें कमी देखने को मिली है। यह कमी उन सेक्टर्स में हुई हैं, जहां पर सबसे ज्यादा यात्री टिकट बुक करते हैं।
यहां के लिए मिल रहा है सस्ता टिकट
दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बंगलूरू, बंगलूरू-मुंबई, दिल्ली-हैदराबाद और दिल्ली-कोलकाता जैसे सेक्टर्स पर किराये में 12 फीसदी की कमी देखने को मिली है। अगर आप 15 मई से लेकर के 30 जून के बीच छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं तो फिर किराये में हजार रुपये तक की कमी देखने को मिल रही है।
मुंबई-बंगलूरू में राउंड ट्रिप के लिए किराया 5204 रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल 5893 रुपये था। वहीं दिल्ली-मुंबई का रिटर्न टिकट 6686 रुपये का है जो कि पिछले साल 7348 रुपये था।