फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global Health IPO: Medanta Hospital Chain IPO To Open On 3rd November 2022 Know Details Here

Global Health IPO: मेदांता हॉस्पिटल का चेन चलाने वाली की कंपनी का आईपीओ अगले हफ्ते, जानें डिटेल्स

Thu, 27 Oct 2022 10:37 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 27 Oct 2022 10:37 AM IST
सार

Global Health IPO: ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड आईपीओ फ्रेश इश्यू के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है इसके लिए कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर बेचेंगे। कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Global Health IPO: Medanta Hospital Chain IPO To Open On 3rd November 2022 Know Details Here
medanta

विस्तार

मेदांता ब्रांड के नाम से देश में अस्पतालों की चेन चलाने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ अगले हफ्ते लॉन्च होगा। कंपनी का आईपीओ तीन नंवबर 2022 को खुलेगा और सात नवंबर, 2022  (सोमवार) तक निवेशक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। जल्द ही कंपनी अपने आईपीओ के प्राइस बैंड का भी खुलासा करेगी।

विज्ञापन


ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड आईपीओ फ्रेश इश्यू के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है इसके लिए कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर बेचेंगे। कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचने जा रहे हैं। आईपीओ के जरिए जुटाये जाने वाले रकदम से कंपनी बकाये कर्ज का भुगतान करेगी। ग्लोबल हेल्थ पाटिलीपुत्र प्राइवेट लिमिटैड और मेदांता होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड पर जो कर्ज बकाया है कंपनी कर्ज या इक्विटी के माध्यम से उसका भुगतान करेगी।

विज्ञापन

बता दें कि देश के जाने माने कार्डियो सर्जन डॉक्अर नरेश त्रेहन ने वर्ष 2004 में मेदांता ब्रांड के नाम से हॉस्पिटल की शुरुआत की थी। देश के उत्तर और पूर्वी राज्यों में मेदांता अस्पताल एक जाना पहचाना नाम है। ग्लोबल हेल्थ कंपनी में दुनिया की दिग्गज प्राइवेट इक्विटी निवेशकों ने निवेश किया है इनमें Carlyle और Temasek Holdings शामिल हैं। इन दोनों ही होल्डिंग कंपनियों की क्रमशः 25.67% व 17 फीसदी की हिस्सेदारी है। डॉ. नरेश त्रेहन के पास 35 फीसदी हिस्सेदारी है। जबकि मेदांता के सहसंस्थापक सुनील सचदेवा के पास 13.43 फीसदी और आरजे कॉर्प के पास 3.95 फीसदी हिस्सेदारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2021-22 में कंपनी का रेवेन्यू 2206 करोड़ रुपये रहा था। जबकि इस दौरान कंपनी का मुनाफा 196 करोड़ रुपये रहा था। ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज, जेफ्फरीज इंडिया और जेएम फाइनेंशियल हैं। कंपनी के शेयरों की 16 नवंबर, 2022 को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed