फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global arms industry Sales of top 25 companies in 2019 top five companies are American

वैश्विक हथियार उद्योग: क्षेत्र में अमेरिका का दबदबा, ये है सबसे ज्यादा हथियार बेचने वाली 25 कंपनियों की सूची

Sat, 20 Mar 2021 01:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 20 Mar 2021 01:35 PM IST
सार

  • 2019 में उद्योग की सबसे बड़ी 25 कंपनियों द्वारा हथियारों और सैन्य सेवाओं की बिक्री 361 अरब डॉलर रही। 
  • SIPRI के अनुसार, साल 2018 की तुलना में यह आंकड़ा 8.5 फीसदी अधिक है।
  • इस मामले में शीर्ष पांच कंपनियां अमेरिका की हैं। 
  • पहली बार एक मध्य पूर्वी फर्म शीर्ष 25 कंपनियों की रैंकिंग में शामिल हुई। 

विज्ञापन
Global arms industry Sales of top 25 companies in 2019 top five companies are American
विश्व में सबसे ज्यादा हथियार बेचने वाली 25 कंपनियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथियारों की निगरानी करने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, साल 2019 में उद्योग की सबसे बड़ी 25 कंपनियों द्वारा हथियारों और सैन्य सेवाओं की बिक्री 361 अरब डॉलर रही है। साल 2018 की तुलना में यह आंकड़ा 8.5 फीसदी अधिक है। सबसे बड़ी कंपनियों की भौगोलिक रूप से विविध अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति है। 

विज्ञापन


सूची में 12 कंपनियां अमेरिका की
2019 में सबसे ज्यादा हथियार बेचने के मामले में शीर्ष पांच कंपनियां अमेरिका की हैं। इनमें लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, नॉर्थरॉप ग्रुमैन, रेथियॉन और जनरल डायनामिक्स। इन पांच अमेरिकी कंपनियों ने मिलकर 166 अरब डॉलर के हथियार बेचे। वहीं कुल शीर्ष 25 कंपनियों में से 12 कंपनियां अमेरिका की हैं। इन 12 कंपनियों की संयुक्त हथियारों की बिक्री का 61 फीसदी रही।

विज्ञापन
  • लॉकहीड मार्टिन ने 53.2 अरब डॉलर के हथियार बेचे। 
  • बोइंग ने 33.6 अरब डॉलर के हथियार बेचे। 
  • नॉर्थरॉप ग्रुमैन ने 29.2 अरब डॉलर के हथियार बेचे। 
  • रेथियॉन ने 25.3 अरब डॉलर के हथियार बेचे। 
  • जनरल डायनामिक्स ने 24.5 अरब डॉलर के हथियार बेचे। 


सूची में पहली बार शामिल हुई एक मध्य पूर्वी फर्म
पहली बार एक मध्य पूर्वी फर्म शीर्ष 25 कंपनियों की रैंकिंग में शामिल हुई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित EDGE इस सूची में 22वें स्थान पर है। इस कंपनी में साल 2019 में 25 से अधिक छोटी कंपनियों का विलय हुआ था। 25 कंपनियों द्वारा की गई कुल हथियारों की बिक्री में EDGE का 1.3 फीसदी हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं ये 25 कंपनियां किस देश की हैं और इन्होंने कितनी बिक्री की- 
 
कंपनी देश बिक्री (डॉलर में)
लॉकहीड मार्टिन अमेरिका 53.2 अरब
बोइंग अमेरिका 33.6 अरब
रेथियॉन अमेरिका 29.2 अरब
रेथियॉन अमेरिका 25.3 अरब
जनरल डायनामिक्स अमेरिका 24.5 अरब
एविएशन इंडस्ट्री कॉर्प ऑफ चाइना चीन 22.5 अरब
BAE सिस्टम्स ब्रिटेन 22.2 अरब
चाइना इलेक्टॉनिक्स टेक्नोलॉजी ग्रुप कॉर्प चीन 15.1 अरब
चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रियल ग्रुप कॉर्प चीन 14.5 अरब
L3 हॉरिस टेक अमेरिका 13.9 अरब
युनाइटेड टेक्नोलॉजी कॉर्प अमेरिका 13.1 अरब
लियोनार्डो इटली 11.1 अरब
एयरबस Trans-Eur  11.1 अरब
थेल्स फ्रांस 9.5 अरब
अल्माज आंते रूस 9.4 अरब
हंटिंगटन इनग्लास इंडस्ट्रीज अमेरिका 7.7 अरब
डसॉ एविएशन ग्रुप फ्रांस 5.8 अरब
हनीवेल इंटरनेशनल अमेरिका 5.3 अरब
लीडोस अमेरिका 5.3 अरब
बूज एलेन हेमिल्टन अमेरिका 5.1 अरब
जनरल इलेक्ट्रिक अमेरिका 4.8 अरब
EDGE UAE 4.8 अरब
रोल्स रॉयस ब्रिटेन 4.7 अरब
चाइना साउथ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉर्प चीन 4.6 अरब
UTD सिपबिल्ड कॉर्प रूस 4.5 अरब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed