फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GDP stood at 8.4 percent in second quarter growth rate increased in eight core sectors

GDP Growth: दूसरी तिमाही में जीडीपी 8.4 फीसदी रही, आठ कोर सेक्टर में विकास दर बढ़ी

Tue, 30 Nov 2021 07:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Nov 2021 07:41 PM IST
सार

GDP Growth In India: आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। कोर सेक्टर की अगर बात करें तो आठ कोर सेक्टर में विकास दर में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
GDP stood at 8.4 percent in second quarter growth rate increased in eight core sectors
gdp

विस्तार

सरकार की ओर से दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इनके मुताबिक, जुलाई सितंबर तिमाही की विकास दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। कोर सेक्टर की अगर बात करें तो आठ कोर सेक्टर में विकास दर में इजाफा हुआ है। इनकी विकास दर अक्तूबर में 7.5 फीसदी की गति से आगे बढ़ी है। 

विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष -7.4 फीसदी रही थी जीडीपी ग्रोथ
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो जीडीपी ग्रोथ में एक फीसदी का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी -7.4 फीसदी रही थी। इससे पहले जून तिमाही में भारत की जीडीपी सबसे तेज दर के साथ बढ़ी थी। इस दौरान जीडीपी की 20.1 फीसदी की दर से बढ़ी थी। 
विज्ञापन


राजकोषीय घाटा लक्ष्य का 36.3 फीसदी रहा
अप्रैल-अक्तूबर के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे साल के लक्ष्य के 36.3 फीसदी पर रहा है। कुल टैक्स रिसिप्ट 10.53 लाख करोड़ रुपये रहा है, जबकि कुल खर्च 18.27 लाख करोड़ रुपये रहा है। बता दें कि सरकार ने इस साल राजकोषीय घाटा 6.8 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन से बेहतर रही है भारत की स्थिति: सीईए
उधर, देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने कहा कि फॉर्मल सेक्टर कोविड संकट के बाद तेजी से उभरा है, जबकि इस पर महामारी का खासा असर पड़ा था। इसके उत्पादन की प्रकृति बताती है कि यह कम प्रभावित रहेगा। ईसीए ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है और उत्पादन क्षेत्र दिखाता है कि इस दशक में भारत तेज रफ्तार से वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा कि साल 2015 से 2019 के बीच कुल उत्पादन लागत, कारोबारी निर्यात और विनिर्मित वस्तुओं के निर्यात में भारत की सकल वार्षिक वृद्धि चीन से अधिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed