फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GDP of India: S&P estimates India's GDP growth rate to be 7.3% in the current financial year, know details

GDP of India: S&P ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.3% रहने का अनुमान जताया, जानें डिटेल्स

Mon, 26 Sep 2022 12:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 26 Sep 2022 12:28 PM IST
सार

GDP of India: एसएंडपी के अनुसार वर्ष 2022 के अंत तक महंगाई की दर आरबीआई के टॉलरेंस बैंड के अधिकतम स्तर छह प्रतिशत से अधिक बने रहने की संभावना है। एशियाई महाद्वीप के लिए जारी अपने इकोनॉमिक आउटलुक में एसएंडपी ने कहा है कि भारत के विकास को अगले वर्ष कोरोना महामारी से उबरने के बाद मांग में सुधार आने से समर्थन मिलेगा।  

विज्ञापन
GDP of India: S&P estimates India's GDP growth rate to be 7.3% in the current financial year, know details
जीडीपी - फोटो : social media

विस्तार

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.3% रहने का अनुमान लगाया है। उसके साथ ही उसने बाजार की गिरावट और महंगाई को लेकर भी चिंता जाहिर की है। एसएंडपी के अनुसार वर्ष 2022 के अंत तक महंगाई की दर आरबीआई के टॉलरेंस बैंड के अधिकतम स्तर छह प्रतिशत से अधिक बने रहने की संभावना है। एशियाई महाद्वीप के लिए जारी अपने इकोनॉमिक आउटलुक में एसएंडपी ने कहा है कि भारत के विकास को अगले वर्ष कोरोना महामारी से उबरने के बाद मांग में सुधार आने से समर्थन मिलेगा।  

विज्ञापन

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा है कि हमने वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7.3 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष के लिए इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। हालांकि हम जोखिमों को और नीचे की ओर झुका हुआ देखते हैं

विज्ञापन


बता दें कि उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ती नीतिगत ब्याज दरों के बीच कई अन्य एजेंसियों ने भी भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान में कटौती की है। इस महीने की शुरुआत में फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास अनुमान को घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया, जो पहले 7.8 प्रतिशत था। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने भी भारत की जीडीपी के लिए अपने अनुमानों को पहले के 7 प्रतिशत से घटाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed