फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GDP figures mysterious former CEA said why foreign direct investment not increasing

GDP: तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े रहस्यमय, पूर्व सीईए बोले- क्यों नहीं बढ़ रहा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

Sat, 16 Mar 2024 07:07 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:07 AM IST
सार

सुब्रमण्यन ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, मैं आपको ईमानदारी से बताना चाहता हूं कि जीडीपी के ताजा आंकड़ों को मैं समझ नहीं पा रहा हूं। मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि यह बिल्कुल रहस्यमय हैं।

विज्ञापन
GDP figures mysterious former CEA said why foreign direct investment not increasing
Arvind Subramanian

विस्तार

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यन ने तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े को पूरी तरह रहस्यमय बताया है। उन्होंने कहा, इन्हें समझ पाना मुश्किल है। तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। ये आंकड़े उम्मीद से बेहतर हैं।

विज्ञापन


सुब्रमण्यन ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, मैं आपको ईमानदारी से बताना चाहता हूं कि जीडीपी के ताजा आंकड़ों को मैं समझ नहीं पा रहा हूं। मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि यह बिल्कुल रहस्यमय हैं। मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब है।
विज्ञापन


सुब्रमण्यन ने कहा, इन आंकड़ों में निहित महंगाई एक से 1.5 फीसदी है, जबकि अर्थव्यवस्था में वास्तविक महंगाई दर तीन से पांच फीसदी के बीच है। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि अगर भारत इतना आकर्षक स्थान बन गया है, तो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में तेजी से वृद्धि क्यों नहीं हो रही है। निजी निवेश, कॉरपोरेट निवेश वर्ष 2016 के स्तर से काफी नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed