फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Singhania family feud: Raymond stock crumbles as mcap falls below ₹11k crore

Raymond Family Row: घरेलू विवाद के कारण रेमंड के शेयरों का टूटना जारी, मार्केट कैप 11 हजार करोड़ से फिसला

Fri, 24 Nov 2023 05:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 Nov 2023 05:51 PM IST
सार

Raymond Family Row: 13 नवंबर को गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी के तलाक की खबर सार्वजनिक होने के बाद 10 दिनों में कंपनी के शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा टूटे हैं, जबकि इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Gautam Singhania family feud: Raymond stock crumbles as mcap falls below ₹11k crore
गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेमंड समूह के एमडी गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के बीच का तलाक प्रकरण कंपनी के शेयरों पर भारी पड़ा रहा है। सूट गारमेंट बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर अपने सीएमडी के तलाक की खबरों के बाद लगातार लुढ़के हैं। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप लंबे समय के बाद 11000 करोड़ रुपये से लुढ़ककर 10,985.33 करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन


13 नवंबर को गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी के तलाक की खबर सार्वजनिक होने के बाद 10 दिनों में कंपनी के शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा टूटे हैं, जबकि इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नवंबर महीने (23 नवंबर तक) में रेमंड के शेयरों में अब तक 5.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3.25 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी के शेयरों में गिरावट से पिछले सात कारोबारी सेशन में इसका मार्केट कैप लगभग 1600 करोड़ रुपये कम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed