फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FY24 Q1 Results Adani Enterprises and Adani Power Results, Airtel, Zomato and Dabur also declared results

FY24 Q1 Results: अदाणी और एयरटेल समेत कई दिग्गज कंपनियों ने जारी किए नतीजे, पहली बार मुनाफे में जोमैटो

Thu, 03 Aug 2023 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 03 Aug 2023 06:00 PM IST
सार

FY24 Q1 Results: अदाणी समूह की कंपनियों अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पावर ने गुरुवार को अपने नतीजे जारी किए। अदाणी एंटरप्राइजेज का PAT सालाना आधार पर 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हो गया। अदाणी पावर का PAT भी 83.3% की वृद्धि के साथ 8,759 करोड़ हो गया। गुरुवार जाेमैटों ने भी अपने नतीजे जारी किए हैं इसके अनुसार पहली बार कंपनी मुनाफे में आ गई है।

विज्ञापन
FY24 Q1 Results Adani Enterprises and Adani Power Results, Airtel, Zomato and Dabur also declared results
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी समूह की कंपनियों अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पावर ने गुरुवार को अपने नतीजे जारी किए। दूरसंचाल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एयरटेल ने भी अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज का PAT सालाना आधार पर 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हो गया। अदाणी पावर का PAT भी 83.3% की वृद्धि के साथ 8,759 करोड़ हो गया। गुरुवार जाेमैटों ने भी अपने नतीजे जारी किए हैं इसके अनुसार पहली बार कंपनी मुनाफे में आ गई है।

विज्ञापन

अदाणी एंटरप्राइजेज का PAT 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हुआ 

अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का PAT सालाना आधार पर 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हो गया। वहीं जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 25,438 करोड़ रहा।

विज्ञापन

अदाणी पावर के PAT में 83.3% की वृद्धि

Q1 FY24 में अदाणी पावर का राजस्व सालाना आधार पर 16.8% बढ़कर 18,109 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का EBITDA 41.5% उछलकर 10,618 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि PAT 83.3% की वृद्धि के साथ 8,759 करोड़ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरटेल के मुनाफे में पिछले साल की तुलना में मामूली वृद्धि

दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ जून 2023 को समाप्त तिमाही में 1,612 करोड़ रुपये रहा, इसमें पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 1,607 करोड़ रुपये की तुलना में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। जून तिमाही के दौरान परिचालन से कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 14% बढ़कर 37,440 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कंसॉलिडेटेड EBITDA मार्जिन 19 पर्सेंट बढ़कर 19,746 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर EBITDA मार्जिन 271 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 53.7 पर्सेंट हो गया।

जोमैटो के नतीजों में पहली बार मुनाफा, 2 करोड़ का नेट प्रॉफिट 

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने जून 2023 को समाप्त तिमाही में 2 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी को मार्च में समाप्त तिमाही में 189 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

डाबर लिमिटेड के मुनाफे में 5% प्रतिशत की वृद्धि

डाबर लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि जून 2023 को समाप्त तिमाही में उसकी समेकित आय उम्मीदों के अनुरूप रही। समीक्षाधीन तिमाही में एफएमसीजी कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5% बढ़कर 464 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11 पर्सेंट उछलकर 3,130 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed