{"_id":"688c87f2035be797e7078785","slug":"fugitive-wanted-in-rs-4-55-cr-bank-fraud-case-deported-from-uae-cbi-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: ₹4.55 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में शख्स को यूएई से किया गया प्रत्यर्पित, क्या है पूरा मामला जानिए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBI: ₹4.55 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में शख्स को यूएई से किया गया प्रत्यर्पित, क्या है पूरा मामला जानिए
Fri, 01 Aug 2025 02:56 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:56 PM IST
सार
CBI: सीबीआई ने 4.55 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित एक भगोड़े को शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित किया। दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ को उसकी तलाश थी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने 4.55 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित एक भगोड़े को शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित किया। दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ को उसकी तलाश थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने इंटरपोल के साथ मिलकर एक अभियान चलाया और यह कार्रवाई सुनिश्चित की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया बताया कि उदित खुल्लर को शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "सीबीआई की ओर से एनसीबी-अबू धाबी के साथ इंटरपोल के माध्यम से की गई कड़ी निगरानी के बाद इस शख्स के संयुक्त अरब अमीरात में होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
एजेंसी ने बताया कि खुल्लर दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ की ओर से वांछित था। उस पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक "सुनियोजित आपराधिक साजिश" के तहत राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों से तीन फर्जी आवास ऋण हासिल करने के लिए कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप हैं। आरोप हैं कि उसने ऋण प्राप्त करने के लिए बैंकों को ऐसी संपत्तियों के जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए, जो उसकी अपनी नहीं थीं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, "खुल्लर को संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किया गया और इसके बाद सीबीआई ने संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों से उसे भारत भेजने का अनुरोध किया।" सीबीआई भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है, जो इंटरपोल चैनलों से सहायता के लिए भारतपोल के माध्यम से देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करता है।