फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fuel Price 7th Oct Petrol Diesel Became Cheaper or More Expensive Today Check The Rate of Your City

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें कैसे चेक करें अपने शहर का भाव?

Fri, 07 Oct 2022 01:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 07 Oct 2022 01:55 PM IST
सार

Petrol-Diesel Price: देश की राजधानी दिल्ली में सात अक्तूबर को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

विज्ञापन
Fuel Price 7th Oct Petrol Diesel Became Cheaper or More Expensive Today Check The Rate of Your City
Petrol Diesel Rate - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

कच्चे तेल के भाव एक बार फिर सौ डॉलर प्रति बैरल को पार करते दिख रहे हैं। शुक्रवार को कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इस बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। इस लिस्ट के अनुसार सात अक्तूबर 2022 को देश में सबसे सस्ता ईंधन पोर्ट ब्लेयर में है, जबकि सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 94.58 और डब्ल्यूटीआई की कीमतें 88.68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में सात अक्तूबर को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं डीजल का भाव 89.75 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। देश के दूसरे महानगरों की बात करें मुंबई की पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। कोलकाता में पेट्रोल 92.76 रुपये और डीजल 106.03 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

विज्ञापन


अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का भाव एक SMS के भेजकर पता कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड आप आईओसीएल की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed