{"_id":"6595960866407f5f670b0fb7","slug":"fssai-issues-show-cause-notice-to-indigo-for-serving-unsafe-food-to-passenger-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Show Cause Notice: FSSAI ने इंडिगो को जारी किया नोटिस; उड़ान में यात्री को परोसे गए सैंडविच में मिला था कीड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Show Cause Notice: FSSAI ने इंडिगो को जारी किया नोटिस; उड़ान में यात्री को परोसे गए सैंडविच में मिला था कीड़ा
Wed, 03 Jan 2024 10:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:44 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान में एक यात्री ने परोसे गए सैंडविच में कीड़ा मिलने की बात कही थी। यात्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।
विज्ञापन
Indigo Flight
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़ान के दौरान परोसे गए सैंडविच में कीड़ा पाए जाने के कुछ दिनों बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस एक यात्री को असुरक्षित भोजन परोसने के मामले में जारी किया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि 29 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई की उड़ान के दौरान इंडिगो कर्मचारियों ने यात्रियों को सैंडविच परोसे थे, जिसमें कीड़े होने की शिकायत की गई थी। मामले में इंडिगो की ओर से कहा गया कि कंपनी को दिल्ली से मुंबई की उड़ान संख्या 6ई 6107 में परोसे गए खाद्य पदार्थ के संबंध में एफएसएसएआई से कारण बताओ नोटिस मिला है। हम प्रोटोकॉल के अनुसार नोटिस का जवाब देंगे।
विज्ञापन
इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान में एक यात्री ने परोसे गए सैंडविच में कीड़ा मिलने की बात कही थी। यात्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। एयरलाइन ने इस संबंध में माफी मांगते हुए कहा था कि मामले की जांच की जा रही है। घटना बीते शुक्रवार यानी 29 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान 6ई 6107 में हुई थी।
विज्ञापन
महिला यात्री खुशबू गुप्ता ने उड़ान के दौरान दिए गए सैंडविच में कीड़ा मिलने का एक छोटा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो के संबंध में संपर्क किए जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा था कि एयरलाइन दिल्ली से मुंबई की उड़ान 6ई 6107 में हुई घटना के बारे में जानता है। जांच करने पर हमारे दल ने उस सैंडविच को परोसना तुरंत बंद कर दिया। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।