फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FSSAI: Draft new rules for genetically modified foods, know what will change?

FSSAI: अनुवांशिक रूप से संशोधित खाद्य पदार्थों के लिए नए नियमों का मसौदा तैयार, जानें क्या होगा बदलाव?

Tue, 22 Nov 2022 03:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 22 Nov 2022 03:55 PM IST
सार

FSSAI: एफएसएसएआई के प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा और मानक नियम (2022) खाद्य उपयोग के लिए लक्षित अनुवांशिक रूप से संशोधित वैसे जीवों (Genetically Modified Organisms, जीएमओ) पर भी लागू होगा, जिनका डीएनए संशोधित हाेता है।

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अनुवांशिक रूप से संशोधित खाद्य पदार्थों यानी जेनेटिकली मॉडफाइड फूड्स के उत्पादन, बिक्री और आयात से जुड़े नए नियमों का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत अब उक्त खाद्य पदार्थों के उत्पादन, बिक्री और आयात के पहले नियामक का अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। नए प्रस्तावित नियमों के लागू होने के बाद जेनेटिकली मॉडफाइड फूड्स की गुणवत्ता में सुधार आएगा, क्योंकि एफएसएसआई से अनुमति मिलने के बाद ही इन उत्पादों को बाजार में उतारा जा सकेगा।

विज्ञापन

जीएमओ से उत्पादिन खाद्य पदार्थों पर भी लागू होंगे नियम 

एफएसएसएआई के प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा और मानक नियम (2022) खाद्य उपयोग के लिए लक्षित अनुवांशिक रूप से संशोधित वैसे जीवों (Genetically Modified Organisms, जीएमओ) पर भी लागू होगा, जिनका डीएनए संशोधित हाेता है। जीएमओ का अर्थ किसी भी जीवित जीव से है जिसमें आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी की उपयोग के माध्यम से प्राप्त अनुवंशिकी सामग्री का एक नया संयोजन है। नए मसौदे में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति खाद्य प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति के बिना जीएमओ से उत्पादित किसी भी खाद्य सामग्री का निर्माण, पैकिंग, भंडारण, बिक्री, मार्केटिंग या आयात नहीं करेगा। नियमों के मसौदे पर 60 दिनों के अंदर नियामक को सुझाव दिया जा सकेगा। यह मसौदा 18 नवंबर को जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed