फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Four Indian origin billionaires included in Forbes list of richest 400 Americans

Forbes 2022: फोर्ब्स ने जारी की सबसे अमीर 400 अमेरिकियों की सूची, लिस्ट में चार भारतवंशी भी शामिल

Tue, 04 Oct 2022 11:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 04 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

फोर्ब्स के मुताबिक, एक ग्रुप के रूप में 400 सबसे धनी अमेरिकियों की नेटवर्थ 4 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं अगर बीते साल से तुलना करें तो यह 500 बिलियन डॉलर कम हो गई है। 

विज्ञापन
Four Indian origin billionaires included in Forbes list of richest 400 Americans
फोर्ब्स - फोटो : social media

विस्तार

फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकियों की ताजा सूची में चार भारतीय-अमेरिकियों को जगह मिली है। 400 लोगों की इस सूची में जी-स्केलर के सीईओ जय चौधरी 8.2 अरब डालर की नेटवर्थ के साथ अमेरिकी-भारतीयों में सबसे आगे हैं। उनके बाद सिलिकन वैली वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला फिर सिफनी टेक्नोलाजी ग्रुप के फाउंडर रोमेश टी वाधवानी और  विमानन क्षेत्र के दिग्गज राकेश गंगवाल का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


वहीं, इस बार सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में पहला नंबर टेस्ला के एलन मस्क ने जेफ बेजोसे से हथिया लिया है। फोर्ब्स की इस नई 400 लोगों की लिस्ट में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पहली बार पहला नंबर हासिल किया है। उनसे पहले इस नंहर पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस काबिज थे। 400 लोगों की इस सूची में जेफ बेजोस चार साल से दुनिया के अमीरों की सूची में पहला नंबर बरकरार रखा था। 
विज्ञापन


फोर्ब्स के मुताबिक, एक ग्रुप के रूप में 400 सबसे धनी अमेरिकियों की नेटवर्थ 4 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं अगर बीते साल से तुलना करें तो यह 500 बिलियन डॉलर कम हो गई है। 400 सबसे धनी अमेरिकियों की सूची में जी-स्केलर के सीईओ जय चौधरी 79 वें स्थान पर हैं। वहीं, फोर्ब्स की इस सूची में 5.2 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया भर के अमीरों में विनोद खोसला 181वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 67 साल के अमेरिकी-भारतीय रोमेश टी वाधवानी 5.1 अरब डालर की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में 196 वें स्थान पर हैं। वे सिफनी टेक्नोलाजी ग्रुप के फाउंडर हैं। वहीं, विमानन क्षेत्र के दिग्गज राकेश गंगवाल 3.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सूची में 261वें स्थान पर हैं।  गौरतलब है कि राकेश गंगवाल ने साल 2006 में राहुल भाटिया के साथ विमानन कंपनी इंडिगो की स्थापना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed