फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   four important changes will take place from April 1

खबर आपके काम की: एक अप्रैल से होंगे यह चार जरूरी बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 30 Mar 2024 06:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
four important changes will take place from April 1
फास्टैग: FASTag - फोटो : amarujala

 नए वित्त वर्ष यानी 2024-25 की शुरुआत सोमवार से हो रही है। एक अप्रैल से चार प्रमुख वित्तीय बदलाव हो रहे हैं। इनमें म्यूचुअल फंड ईटीएफ, एनपीएस, बीमा से लेकर फास्टैग केवाईसी तक शामिल हैं। ये सभी बदलाव आप पर असर डाल सकते हैं।

विज्ञापन

एनपीएस : नया लॉग-इन नियम
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण नेशनल पेंशन प्रणाली (एनपीएस) खातों के लिए एक अप्रैल को एडवांस सुरक्षा प्रणाली पेश करेगा। इसके लिए एनपीएस की सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी तक पहुंचने वाले सभी पासवर्ड-आधारित ग्राहकों को दो बार सत्यापन से गुजरना होगा। इसके बिना आप अपने खाते का लॉग-ईन नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन

केवाईसी नहीं तो फास्टैग बंद
फास्टैग ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। आप इस तारीख तक केवाईसी अपडेट नहीं करते हैं तो एक अप्रैल से यह बंद हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक वाहन एक फास्टैग की पहल की है। इसके तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी का डिजिटलीकरण
इरडा ने बीमा पॉलिसियों के डिजिटलीकरण को जरूरी कर दिया है। इसके अनुसार, जीवन, स्वास्थ्य और सामान्य बीमा सहित सभी पॉलिसियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में जारी होंगी। यह शेयर खरीदने के लिए डीमैट खातों की तरह काम करेगा। इसके बिना कोई पॉलिसी जारी नहीं होगी।

विदेशी ईटीएफ में निवेश पर रोक
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड हाउसों को एक अप्रैल से विदेशी एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश करने वाली स्कीमों में निवेश रोकने का निर्देश दिया है। फंड उद्योग ने 21 मार्च, 2024 तक 8,311 करोड़ की सीमा से अधिक का निवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed