फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves rise by USD 1.4 bn to USD 695.1 bn: RBI data

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 1.4 अरब डॉलर बढ़कर 695.1 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

Fri, 22 Aug 2025 05:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Aug 2025 05:56 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.488 अरब डॉलर बढ़कर 695.106 अरब डॉलर हो गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 4.747 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 693.618 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया था।

विज्ञापन
Forex reserves rise by USD 1.4 bn to USD 695.1 bn: RBI data
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.488 अरब डॉलर बढ़कर 695.106 अरब डॉलर हो गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 4.747 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 693.618 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया था।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.924 अरब डॉलर बढ़कर 585.903 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की डॉलर की तुलना में मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 493 मिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 85.667 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 41 मिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 18.782 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गए। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 4.754 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed