{"_id":"6014d92e9e5ae57ed20e2ae2","slug":"foreign-exchange-reserves-of-india-rose-by-more-than-1-arab-dollar-data-released-by-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"585 अरब डॉलर से ज्यादा हुआ देश का विदेशी मुद्रा भंडार, इसलिए हुई वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
585 अरब डॉलर से ज्यादा हुआ देश का विदेशी मुद्रा भंडार, इसलिए हुई वृद्धि
Sat, 30 Jan 2021 09:27 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.091 अरब डॉलर बढ़कर 585.334 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.839 अरब डॉलर घटकर 584.242 अरब डॉलर रह गया था।
विज्ञापन
इसलिए हुई वृद्धि
आठ जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 586.082 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचाई पर था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने की वजह से मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 68.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.192 अरब डॉलर हो गई।
विज्ञापन
39.8 करोड़ डॉलर बढ़ा स्वर्ण भंडार का मूल्य
एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्ति भी शामिल होती हैं। आंकड़ों के अनुसार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 39.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.459 अरब डॉलर हो गया। देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 70 लाख डॉलर बढ़कर 5.171 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
क्या है विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार देश के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां होती हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर देनदारियों का भुगतान करने में किया जाता है। पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह आयात को समर्थन देने के लिए आर्थिक संकट की स्थिति में अर्थव्यवस्था को बहुत आवश्यक मदद उपलब्ध कराता है। इसमें आईएमएफ में विदेशी मुद्रा असेट्स, स्वर्ण भंडार और अन्य रिजर्व शामिल होते हैं, जिनमें से विदेशी मुद्रा असेट्स सोने के बाद सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं।