फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foreign direct investment inflows into India have crossed USD one trillion milestone

FDI: देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एक लाख करोड़ डॉलर के पार, सिंगापुर से आया सबसे अधिक पैसा

Sun, 08 Dec 2024 09:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 08 Dec 2024 09:41 PM IST
सार

Foreign direct investment: उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के मुताबिक, करीब साढ़े चार साल की इस अवधि में इक्विटी, पुनर्निवेशित आय और अन्य पूंजी सहित एफडीआई की कुल राशि 1.03 लाख करोड़ डॉलर रही।

विज्ञापन
Foreign direct investment inflows into India have crossed USD one trillion milestone
निवेश प्रस्ताव - फोटो : Istock

विस्तार

देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह अप्रैल, 2000 से सितंबर, 2024 के दौरान एक लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया है। इससे वैश्विक स्तर पर एक सुरक्षित और प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में भारत की प्रतिष्ठा को मान्यता मिलती है।
विज्ञापन


उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के मुताबिक, करीब साढ़े चार साल की इस अवधि में इक्विटी, पुनर्निवेशित आय और अन्य पूंजी सहित एफडीआई की कुल राशि 1.03 लाख करोड़ डॉलर रही। इसमें से करीब 25 फीसदी यानी 177.18 अरब डॉलर का एफडीआई मॉरीशस मार्ग से आया। 
विज्ञापन


सिंगापुर की हिस्सेदारी 24 फीसदी (167.47 अरब डॉलर), अमेरिका की 10 फीसदी (67.8 अरब डॉलर), नीदरलैंड की सात फीसदी, जापान की छह फीसदी, ब्रिटेन की पांच फीसदी और संयुक्त अरब अमीरात की तीन फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ज्यादातर निवेश इन क्षेत्रों में
अप्रैल, 2000 से सितंबर, 2024 के बीच ज्यादातर एफडीआई सेवा क्षेत्र, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर, दूरसंचार, व्यापार, निर्माण विकास, ऑटोमोबाइल, रसायन और दवा क्षेत्र में आया।


10 साल में 119 फीसदी बढ़ा एफडीआई प्रवाह
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, 2014 से 2024 के बीच भारत ने 667.4 अरब डॉलर का कुल एफडीआई प्रवाह आकर्षित किया है। यह पिछले दशक (2004-14) की तुलना में 119 फीसदी अधिक है। एक अधिकारी ने बताया, 2014-24 के दौरान विनिर्माण क्षेत्र में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 2004-14 की तुलना में 69 फीसदी बढ़कर 165.1 अरब डॉलर पहुंच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed