{"_id":"67f860a1f7542d03690cfd57","slug":"foreign-and-domestic-investors-put-five-billion-dollars-in-the-market-in-march-maximum-investment-in-bfsi-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Investment: विदेशी व घरेलू निवेशकों ने मार्च में बाजार में लगाए पांच अरब डॉलर, बीएफएसआई में सर्वाधिक निवेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Investment: विदेशी व घरेलू निवेशकों ने मार्च में बाजार में लगाए पांच अरब डॉलर, बीएफएसआई में सर्वाधिक निवेश
Fri, 11 Apr 2025 05:51 AM IST
शुभम कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:51 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, मार्च की शुरुआत से लेकर 19 तारीख तक एफआईआई शेयर बाजार में शुद्ध विक्रेता थे। लेकिन, आखिरी हफ्तों में विदेशी निवेशकों ने बड़े स्तर पर खरीदारी की और 3.6 अरब डॉलर से अधिक निवेश किया।
विज्ञापन
निवेश
- फोटो : Istock
विस्तार
विदेशी व घरेलू निवेशकों ने मार्च में शेयर बाजार में पांच अरब डॉलर निवेश किया। जेएम फाइनेंशियल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 97.5 करोड़ डॉलर व घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने कुल 4.3 अरब डॉलर का घरेलू इक्विटी बाजार में निवेश किया है।
ये भी पढ़ें:- Report: कर्ज के बाद महंगाई से भी मिलेगी राहत, पांच साल के निचले स्तर पर आ जाएगी; कम हो जाएंगे सब्जियों के दाम
बाजार में एफआईआई की बढ़ती हिस्सेदारी
रिपोर्ट के अनुसार, मार्च की शुरुआत से लेकर 19 तारीख तक एफआईआई शेयर बाजार में शुद्ध विक्रेता थे। लेकिन, आखिरी हफ्तों में विदेशी निवेशकों ने बड़े स्तर पर खरीदारी की और 3.6 अरब डॉलर से अधिक निवेश किया। इस कारण बाजार में एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 16.8 फीसदी हो गई है, जो फरवरी में 15.9 फीसदी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- टैरिफ वार: सस्ते हो सकते हैं टीवी-फ्रिज और स्मार्टफोन; चीनी निर्माताओं ने भारतीय कंपनियों को दिया 5% डिस्काउंट
एफआईआई ने किन क्षेत्रों में किया सर्वाधिक निवेश
जिन क्षेत्रों मेें एफआईआई ने सबसे अधिक निवेश किया, उनमें बैंकिंग, वित्तीय और बीमा सेवाएं (बीएफएसआई), दूरसंचार और मेटल शामिल थे। बीएफएसआई में 1.7 अरब डॉलर, टेलीकॉम में 36 करोड़ डॉलर और मेटल में 21.9 करोड़ डॉलर का निवेश किया गया। एफआईआई का 60 फीसदी से अधिक निवेश बीएफएसआई, आईटी, तेल-गैस, ऑटो और फार्मा में था। भारत में एफआईआई की कुल संपत्ति में मार्च में बीएफएसआई की हिस्सेदारी बढ़कर 31.2 फीसदी पहुंच गई।