फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   food companies have to write fat, sugar and salt details on packet

खाद्य कंपनियों को पैकेट पर लिखनी होगी वसा, चीनी व नमक की मात्रा

Thu, 27 Jun 2019 08:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 27 Jun 2019 08:50 PM IST
सार

  • एफएसएसएआई उपभोक्ताओं को सचेत करने के लिए जारी करेगा नए मसौदा नियम
  • 03 साल के भीतर चरणबद्ध तरीके से कंपनियों को लागू करने होंगे नए नियम

विज्ञापन
food companies have to write fat, sugar and salt details on packet

विस्तार

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य पदार्थों के पैकेजिंग नियमों में बदलाव की तैयारी कर ली है। नए नियमों के तहत खाद्य कंपनियों को अपनी पैकेट पर सामने की ओर लाल रंग में उच्च वसा, चीनी और नमक की मात्रा का उल्लेख करना होगा। इसका मकसद उपभोक्ताओं को इन खाद्य पदार्थों को लेकर सचेत करना है।

विज्ञापन

अधिसूचना के लिए तैयार हुआ मसौदा

एफएसएसएआई ने बृहस्पतिवार को बताया कि नए लेबलिंग एवं डिस्प्ले नियमों का मसौदा अधिसूचना के लिए तैयार है और यह खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियमन 2011 की जगह लेगा। प्राधिकरण का कहना है कि नियमों में बदलाव का मकसद नागरिकों को खाद्य उत्पादों की संरचना को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी पसंद को लेकर सही जानकारी मिल सके।

विज्ञापन


इसके तहत खाद्य कंपनियों को पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारियों का खुलासा करना होगा। इसमें कैलोरी (ऊर्जा), संतृप्त वसा, ट्रांस-फैट, एडेड शुगर और सोडियम की मात्रा का उल्लेख पैकेट पर सामने की ओर करना होगा। इसके अलावा कंपनियों को अनुशंसित आहार भत्ता (आरडीए) के लिए प्रतिशत योगदान का भी उल्लेख करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति-सुझाव को एक महीना समय

एफएसएसएआई ने कहा है कि मसौदा नियमों की अधिसूचना जारी होने के 30 दिन के भीतर सभी हितधारकों को अपनी आपत्तियां और सुझाव जमा कराने होंगे। इस अंतिम फैसला किए जाने से पहले उद्योग संगठनों की चिंताओं पर भी चर्चा की जाएगी। नियामक ने कहा कि अंतिम रूप से जारी नियमों को सभी कंपनियां चरणबद्ध तरीके से एक साल के भीतर अनिवार्य रूप से लागू करेंगी।

एक जगह लिखनी होगी डेट

प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा है कि अभी कंपनियां उत्पाद के निर्माण और एक्सपायरी तिथियां अलग-अलग जगह लिखती हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए एक ही समय में दोनों जानकारियां लेना मुश्किल होता है। लिहाजा नए नियमों के तहत कंपनियों को पैकेट पर निर्माण और एक्सपायरी डेट एक ही जगह अंकित करना जरूरी होगा। इसके अलावा कंपनियां अभी पैकेट पर पीछे की तरफ पोषण संबंधी जानकारियों का उल्लेख करती हैं, जिसे बदलना होगा।

उद्योग जगत ने जताई चिंता

पैकेजिंग को लेकर सरकार के नियमों में बदलाव पर उद्योग जगत से जुड़े संगठनों ने चिंता जताई है। अखिल भारतीय खाद्य प्रसंस्करण संगठन (एआईएफपीए) के अध्यक्ष सुबोध जिंदल का कहना है कि नियामक का प्रस्तावित नियम न तो वैज्ञानिक है और न ही व्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को उपभोक्ताओं को अपनी खुराक और जीवनशैली के अनुरूप उपयुक्त खानपान को लेकर जागरूक करना चाहिए, बजाए कि इन बदलावों के।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed