{"_id":"636451279492a97afc67e868","slug":"fm-nirmala-sitharaman-said-india-offers-policy-stability-and-transparency","type":"story","status":"publish","title_hn":"Investment: निर्मला सीतारमण ने कहा- नीतिगत स्थिरता और पारदर्शिता के लिहाज से भारत निवेश के लिए बेहतर जगह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Investment: निर्मला सीतारमण ने कहा- नीतिगत स्थिरता और पारदर्शिता के लिहाज से भारत निवेश के लिए बेहतर जगह
Fri, 04 Nov 2022 05:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:09 AM IST
सार
कोयला खदानों के छठे दौर की वाणिज्यिक नीलामी की शुरुआत के मौके पर बृहस्पतिवार को सीतारमण ने कहा कि कोयले के गैसीकरण में मदद के लिए हमें और अधिक निवेश की जरूरत है। मैं आप सबको नीलामी प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित करती हूं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत नीतिगत स्थिरता और पारदर्शिता के लिहाज से निवेश के लिए बेहतर जगह है। इसलिए निवेशक संभावना वाले ऊर्जा संसाधनों में निवेश के लिए आगे आएं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, भारत में उनके निवेश को संभालने के लिए नीतिगत स्थिरता और पारदर्शिता के साथ विचार-विमर्श वाली कामकाज की संचालन प्रक्रिया है।
विज्ञापन
कोयला खदानों के छठे दौर की वाणिज्यिक नीलामी की शुरुआत के मौके पर बृहस्पतिवार को सीतारमण ने कहा कि कोयले के गैसीकरण में मदद के लिए हमें और अधिक निवेश की जरूरत है। मैं आप सबको नीलामी प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित करती हूं। उन्होंने कहा, अमृत काल के दौरान तेजी से विकास पथ पर बढ़ रहे भारत को सभी बुनियादी खनिजों की जरूरत है।
विज्ञापन
अगले 25 साल विकास दर रोजगार के लिए महत्वपूर्ण
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट का हवाला देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत वह जगह है, जहां निवेश होना चाहिए। हम निश्चित रूप से ऐसा नीतिगत माहौल बना रहे हैं, जो अधिक पारदर्शिता और मार्गदर्शन के साथ निवेश को आमंत्रित करें। भारत के लिए अगला 25 साल विकास दर और रोजगार दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसे देखते हुए उद्योग अपने सुझाव दें और परामर्श प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।
विज्ञापन