फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2021 News FM Nirmala Sitharaman and Anurag Thakur leave from Ministry of Finance Budget will be paperless

Budget 2021: स्वदेशी टैबलेट में देश का बजट लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण

Mon, 01 Feb 2021 10:04 AM IST
स्वाति सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Budget 2021 News FM Nirmala Sitharaman and Anurag Thakur leave from Ministry of Finance Budget will be paperless
बजट 2021 - फोटो : ANI
देश के इतिहास में पहली बार आम बजट 2021 को पूरी तरह पेपरलेस होगा। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मेड-इन-इंडिया टैब ने स्वदेशी 'बही-खाते' की जगह ली है। बजट की सॉफ्ट कॉपी, ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राष्ट्रपति भवन निकलने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के टैब को मीडिया के सामने दिखाया, ये टैब लाल रंग के कपड़े से ढका है।
विज्ञापन


आज देश का बजट संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही इस बात का एलान कर चुकी हैं कि इस साल का बजट ऐसा होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। दरअसल, आम बजट में सरकार इस बात की जानकारी देती है कि इस वित्त वर्ष में वो कहां-कहां से कमाई करेगी और कहां-कहां खर्च करेगी। इसके लिए बजट में सबसे ज्यादा नजर जिस एलान पर होती है, वो है टैक्स स्लैब पर मिलने वाली छूट। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बजट कौन बनाता है, ये किसी अकेले का काम नहीं है, इस बार निर्मला सीतारमण की बजट टीम में कुल छह लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

इस साल में अलग क्यों है बजट?
इस मोबाइल ऐप में वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट), अनुदान मांग (डीजी), वित्त विधेयक आदि समेत संविधान द्वारा निर्धारित 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज उपलब्ध कराये जायेंगे। बयान में कहा गया कि ऐप में डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन, जूम आउट समेत कई फीचर दिये गये हैं।

इस ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (इंडिया बजट डॉट जीओवी डॉट इन) से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को आर्थिक मामलों के विभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है। एक बयान में बताया गया था कि एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री को बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट दस्तावेज इस मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।

ब्रीफकेस से टैब में बजट:

मोदी सरकार के कार्यकाल में ऐसे बदलता गया दस्तावेज पेश करने का फॉर्मेट

2014: ब्लैक ब्रीफकेस
2015: ऑरेंज ब्रीफकेस
2016: रेड ब्रीफकेस
2017: ब्राउन ब्रीफकेस
2018: मरून ब्रीफकेस
2019: रेड ब्रीफकेस/बहीखाता
2020: बहीखाता
2021: देसी टैब

पहले बजट में ब्रीफकेस की जगह था ‘बही-खाते’
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 में अपना पहला बजट पेश करते हुए चमड़े के पारंपरिक ब्रीफकेस को बदल दिया था और लाल कपड़े में लिपटे ‘बही-खाते’ के रूप में बजट दस्तावेजों को पेश किया था। हालांकि जनवरी के शुरुआत में उन्होंने कहा था कि अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष का बजट इस तरीके का होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed