फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FM asks financial sector regulators to take more steps to curb unauthorised lending apps

Finance Minister: एप के माध्यम से अवैध ऋण का प्रसार रोकने के लिए नियामक और कदम उठाएं, वित्त मंत्री का निर्देश

Wed, 21 Feb 2024 07:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

Finance Minister: वित्तीय स्थिरता व विकास परिषद (एफएसडीसी) की 28वीं बैठक को संबोधित करते हुए सीतारमण ने नियामकों से सर्तक रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि घरेलू और वैश्विक वित्तीय स्थिति को देखते हुए वित्तीय स्थिरता के जोखिम का पता लगाने सक्रिय रहना जरूरी है। 
 

विज्ञापन
FM asks financial sector regulators to take more steps to curb unauthorised lending apps
Nirmala Sitharaman - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

ऑनलाइन एप के माध्यम से अनधिकृत (अवैध) ऋण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने वित्तीय क्षेत्र के नियामकों से और उपाय करने को कहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) समेत वित्तीय क्षेत्र के नियामकों से कहा है कि एप के जरिए गलत तरीके से दिए जा रहे ऋणों का प्रसार रोकने के लिए अतरिक्त कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन


वित्तीय स्थिरता व विकास परिषद (एफएसडीसी) की 28वीं बैठक को संबोधित करते हुए सीतारमण ने नियामकों से सर्तक रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि घरेलू और वैश्विक वित्तीय स्थिति को देखते हुए वित्तीय स्थिरता के जोखिम का पता लगाने सक्रिय रहना जरूरी है। 
विज्ञापन


बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एफएसडीसी ने वृहद वित्तीय स्थिरता और उससे निपटने के लिए भारत की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में से एक बनने और घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए विदेशी पूंजी और वित्तीय सेवाओं की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से गिफ्ट आईएफएससी को मदद देने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एफएसडीसी ने अपने फैसलों और केंद्रीय बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए रणनीति तैयार करने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें समान केवाईसी मानदंडों को निर्धारित करना, वित्तीय क्षेत्र में केवाईसी रिकॉर्ड की अंतर-उपयोगिता और केवाईसी प्रक्रिया का सरलीकरण और डिजिटलीकरण; सोशल स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से सामाजिक उद्यमों द्वारा धन जुटाने की शुरुआत करना और ऑनलाइन एप के जरिए अनधिकृत ऋण देने के हानिकारक प्रभावों को रोकना और उनके  प्रसार को रोकने से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed