फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fly to Agra and Bareilly from Delhi @ 2500

महज 2500 रुपए में मिलेगा हवाई सफर का मजा, ये है प्लान

Sat, 02 Jul 2016 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
Fly to Agra and Bareilly from Delhi @ 2500
एयर इंडिया - फोटो : pti

अब वो दिन दूर नहीं, जब मध्यवर्गीय व्यक्ति भी हवाई मार्ग से दिल्ली से आगरा या बरेली तक का सफर कर सकेंगे, वह भी महज ढाई हजार रुपये में। दरअसल, केंद्र सरकार चाहती है कि बड़े शहरों को छोटे शहरों से जोड़ने के लिए हर हफ्ते कम से कम तीन उड़ानें शुरू की जाएं।

विज्ञापन


500 किलोमीटर की इन उड़ानों का किराया ढाई हजार रुपये रखने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें न सिर्फ कर में छूट देंगी बल्कि विमानन कंपनियों को क्षेत्रीय हवाई सेवा कोष से सब्सिडी भी मुहैया कराएंगी। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, पी अशोक गजपति राजू ने शुक्रवार को क्षेत्रीय हवाई सेवा योजना (आरसीएस) को जारी करते हुए बताया कि इस योजना का मसौदा मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस पर सभी हितधारकों से तीन सप्ताह के भीतर प्रतिक्रिया मंगायी गई है। उन प्रतिक्रियाओं का अध्ययन और उस पर कार्यान्वयन के लिए एक सप्ताह का वक्त तय किया गया है। इसके बाद (एक महीने में) क्षेत्रीय सेवा योजना को लागू कर दिया जाएगा और इसके मुताबिक छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ने के लिए हवाई जहाज उड़ान भरने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य 35 करोड़ लोगों को सस्ते हवाई सफर से जोड़ना है। क्षेत्रीय स्तर पर सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को हफ्ते में कम से कम तीन और अधिक से अधिक सात फ्लाइट ऐसे हवाई अड्डों से शुरू करनी होंगी, जहां विमान सेवाओं का विस्तार बहुत कम है। सात से ज्यादा उड़ानों पर सरकार सब्सिडी नहीं देगी।

क्या है सरकार की योजना

Fly to Agra and Bareilly from Delhi @ 2500
गजाप‌त‌ि राजू

राजू के मुताबिक, इन मार्गों पर उड़ान भरने के लिए एटीएफ पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के साथ-साथ विमान सेवा पर सर्विस टैक्स में छूट मिलेगी। राज्य सरकारें भी एटीएफ पर वैट में छूट देंगी। इसके अलावा वे हवाई अड्डे को रियायती दर पर बिजली-पानी देंगी।

इन उड़ानों की सीटों पर केन्द्र की तरफ से क्षेत्रीय हवाई सेवा कोष (आरसीएस फंड) से सब्सिडी भी मिलेगी। हालांकि विमान की सभी सीटों पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। 13 सीट वाले छोटे विमानों की नौ सीटों पर सरकार छूट देगी, वहीं 80 सीट वाले विमानों की 40 सीटों पर सब्सिडी मिलेगी।

क्षेत्रीय स्तर पर सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को अन्य सीटें बाजार भाव से बेचने की छूट रहेगी। यानी सरकार उन्हीं सीटों की कीमत तय करेगी, जिन पर वह छूट दे रही है। इस कवायद के जरिए सरकार शुरूआत में ऐसे तीस हवाई अड्डों पर क्षेत्रीय सेवा शुरू करेगी, जहां उड़ान भरने लायक सभी सुविधाएं हैं। इनमें ही आगरा, बरेली, कानपुर और इलाहाबाद के हवाई अड्डे शामिल हैं। बाद में वैसे हवाई अड्डों पर भी सेवा शुरू होगी जहां सुविधाएं जुटायी जानी बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed