{"_id":"5b7d8d5742c792463b3b57cb","slug":"flipkart-will-be-selling-old-goods-as-refurbished-goods-on-a-new-platform-2good","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने माल को नया कर बेचेगी फ्लिपकार्ट, पेश किया प्लेटफार्म 2गुड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
पुराने माल को नया कर बेचेगी फ्लिपकार्ट, पेश किया प्लेटफार्म 2गुड
भाषा, बेंगलुरु
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट अब पुराने सामान को नया बनाकर बेचेगी। फ्लिपकार्ट ने पुराने सामान को नया कर बेचने के लिए यानि रिफर्बिश्ड सामान के लिए एक नया प्लेटफार्म ‘2गुड’ शुरू किया है।
फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘2गुड के उत्पाद पोर्टफोलियो में शुरुआत में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और इलेक्ट्रानिक एक्सेसरीज शामिल की जाएंगी। बाद में इसमें अन्य श्रेणियां भी जोड़ी जाएंगी।’’
उन्होंने कहा कि 2गुड के साथ फ्लिपकार्ट नवीनीकृत बाजार में सस्ते मूल्य पर उत्पाद तो उपलब्ध कराएगी ही, साथ ही वह भरोसे और सुविधा की महत्वपूर्ण समस्या को भी दूर करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह प्लेटफार्म मोबाइल वेब के जरिये उपलब्ध होगा। बाद में इसे डेस्कटॉप और मोबाइल एप पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।