फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fixed Deposit: Repo rate may be cut in RBI meeting in June, returns on deposits will reduce

Fixed Deposit: जून में आरबीआई की बैठक में रेपो रेट में हो सकती है कटौती, जमा पर कम हो जाएगा रिटर्न

Thu, 21 Mar 2024 05:30 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Mar 2024 05:30 AM IST
सार

Fixed Deposit: अब वरिष्ठ नागरिकों को भी ऊंची ब्याज दरों का फायदा मिल रहा है। करीब आठ ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं जो सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर 9.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं।

विज्ञापन
Fixed Deposit: Repo rate may be cut in RBI meeting in June, returns on deposits will reduce
सावधि जमा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऊंची ब्याज दरों का फायदा अब वरिष्ठ नागरिकों को भी मिल रहा है। करीब आठ ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं जो सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर 9.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में इन नागरिकों के लिए ऊंची ब्याज दर पर लंबे समय के लिए पैसा फिक्स करने का यह बेहतर अवसर है।

विज्ञापन


विश्लेषकों के मुताबिक, आगे चलकर जून से दरों में कटौती होने की उम्मीद है। ऐसे में जमा पर ब्याज दरें भी घटने लगेंगी। इस समय चूंकि रेपो रेट अपने कई साल के उच्च स्तर पर है, साथ ही उधारी की मांग भी बहुत ज्यादा है, इसलिए बैंक ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।  
विज्ञापन


इन स्मॉल फाइनेंस बैंकों की सर्वाधिक दर
                    बैंक दर                         एक साल     तीन साल
इक्विटास       9% (444 दिन)                8.70%       8.50%
फिनकेयर     9.21% (750 दिन)            8.25%       8.71%
जना             9.00% (365 दिन)            9.00%      7.75%
नॉर्थ ईस्ट       9.25% (555 दिन)             8.5%      8.75%
सूर्योदय         9.25% (25 माह)               7.35%    9.10%
उज्जीवन        9.50% (1001 दिन)          8.35%     8.65%
उत्कर्ष            9.10% (27 माह              8.60%      9.1%

बड़े बैंकों की दर 7.85 फीसदी तक
वैसे बड़े बैंक भी इस समय आम जमाकर्ताओं को 7.85 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों के लिए इससे ज्यादा दर है। एक्सिस बैंक जहां एक साल की अवधि पर 7.85 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा 7.25 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। यह दरें अलग-अलग अवधि पर हैं। छोटे बैंकों में ईएएसएफ और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed