फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hyatt Regency Hotel Mumbai Closed Till Further Notice, As No Funds for Salaries and Operations

कोरोना का कहर: अगले आदेश तक बंद हुआ मुंबई का हयात रीजेंसी होटल, कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं

Tue, 08 Jun 2021 11:40 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 08 Jun 2021 11:40 AM IST
सार

मुंबई के हयात रीजेंसी होटल में अगले आदेश तक परिचालन निलंबित कर दिया गया है। होटल के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन
Hyatt Regency Hotel Mumbai Closed Till Further Notice, As No Funds for Salaries and Operations
हयात रीजेंसी होटल - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी का सभी उद्योगों पर बुरा असर पड़ा है। होटल इंडस्ट्री पर भी संकट मंडरा रहा है। वैश्विक आतिथ्य फर्म हयात होटल कॉरपोरेशन ने मुंबई के हयात रीजेंसी होटल में अगले आदेश तक परिचालन निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


वित्तीय चुनौतियों का हवाला देते हुए इस संदर्भ में हयात के उपाध्यक्ष और भारत में उसके प्रमुख सुंजय शर्मा ने कहा कि, 'हयात रीजेंसी मुंबई के स्वामित्व का अधिकार रखने वाली कंपनी एशियन होटल्स (वेस्ट) लिमिटेड से होटल के परिचालन को बनाए रखने के लिए आवश्यक धनराशि नहीं मिलने के चलते हयात रीजेंसी मुंबई के सभी कामकाज को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया गया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होटल अगले आदेश तक बंद रहेगा। होटल की सेवाओं का आगे के लिए आरक्षण अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। शर्मा ने यह भी कहा कि हम अपने अतिथियों को सबसे अधिक मान देते हैं। हम होटल स्वामी के साथ मिलकर स्थिति का निराकरण करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं
होटल के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। मुंबई एयरपोर्ट के नजदीक स्थित इस होटल का मालिकाना एशियन होटल (वेस्ट) लिमिटेड के पास है। वित्त वर्ष 2020-21 के नौ महीनों में एशियन होटल्स (वेस्ट) को 109 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। 10 दिन पहले ही एशियन होटल्स (वेस्ट) ने शेयर बाजार को सूचित किया था कि वह यस बैंक के लोन और ब्याज का भुगतान नहीं कर सकी है। एशियन होटल्स (वेस्ट) पर कुल बकाया उधारी 263 करोड़ रुपये है।


लॉकडाउन के कारण हुआ भारी नुकसान
दरअसल बीते वर्ष होटल इंडस्ट्री को लॉकडाउन के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा था और इस साल कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण दोबारा झटका लगा। हयात रीजेंसी 400 कमरों की 5 स्टार प्रॉपर्टी है। मालूम हो कि फरवरी में एशियन होटल्स (वेस्ट) के चेयरमैन और एमडी सुशील कुमार गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed