फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fitch Ratings slashes FY23 India growth forecast to 8.5 pc on high energy prices amid russia ukraine war

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: फिच रेटिंग्स ने घटाकर 8.5 फीसदी किया ग्रोथ अनुमान, ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी को बताया वजह

Tue, 22 Mar 2022 10:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Mar 2022 10:38 AM IST
सार

रेटिंग एजेंसी फिच ने मंगलवार को अगले वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास के अनुमान को 10.3 प्रतिशत से घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास के अनुमान को 0.6 प्रतिशत बढ़ाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Fitch Ratings slashes FY23 India growth forecast to 8.5 pc on high energy prices amid russia ukraine war
Fitch Ratings

विस्तार

रेटिंग एजेंसी फिच ने मंगलवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण ऊर्जा की उच्च कीमतों का हवाला देते हुए अगले वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास के अनुमान को 10.3 प्रतिशत से घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास के अनुमान को 0.6 प्रतिशत बढ़ाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया है।

विज्ञापन


फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन संस्करण के प्रकोप में कमी आने के बाद से प्रतिबंधों में ढील दी गई है, जिससे इस साल जून की तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि में तेजी लाने के लिए मंच तैयार हुआ है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि हमने भारत के लिए वित्त वर्ष 2022-2023 में अपने विकास पूर्वानुमान को तेजी से बढ़ती ऊर्जा कीमतों के कारण घटाकर 8.5 प्रतिशत (-1.8 फीसदी की कमी के साथ) कर दिया है।
विज्ञापन


अपने वैश्विक आर्थिक आउटलुक-मार्च 2022 में, फिच ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वसूली संभावित रूप से बड़े वैश्विक आपूर्ति झटके से प्रभावित हो रही है, जो विकास को प्रभावित करेगी और महंगाई बढ़ाएगी। एजेंसी ने कहा कि यूक्रेन में हो रहे हमले और रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को खतरे में डाल दिया है। प्रतिबंधों को जल्द ही रद्द किए जाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि रूस दुनिया की लगभग 10 प्रतिशत ऊर्जा की आपूर्ति करता है, जिसमें उसकी प्राकृतिक गैस का 17 प्रतिशत और तेल का 12 प्रतिशत शामिल है। फिच कके अनुसार, तेल और गैस की कीमतों में उछाल से उद्योग की लागत बढ़ेगी और उपभोक्ताओं की वास्तविक आय में कमी आएगी । इस वजह से फिच ने विश्व सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि के अनुमान को 0.7 प्रतिशत अंक घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed