फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fitch affirms India's sovereign rating at 'BBB-' on robust growth, solid external finances

Fitch: फिच ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को 'बीबीबी-' पर रखा बरकरार, मजबूत विकास और वित्तीय स्थिति को बताया कारण

Mon, 25 Aug 2025 02:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 25 Aug 2025 02:10 PM IST
सार

Fitch Rating: फिच रेटिंग्स ने सोमवार को भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ 'बीबीबी-' पर बरकरार रखा और कहा कि वृद्धि दर में मजबूती और राजकोषीय विश्वसनीयता में सुधार से संरचनात्मक मानकों में सुधार आएगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Fitch affirms India's sovereign rating at 'BBB-' on robust growth, solid external finances
फिच रेटिंग्स की रिपोर्ट - फोटो : एक्स

विस्तार

फिच रेटिंग्स ने सोमवार को भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ 'बीबीबी-' पर बरकरार रखा और कहा कि वृद्धि दर में मजबूती और राजकोषीय विश्वसनीयता में सुधार से संरचनात्मक मानकों में सुधार आएगा। फिच ने कहा, "भारत की रेटिंग को उसके मजबूत विकास और ठोस बाहरी वित्त का समर्थन प्राप्त है।" फिच ने मार्च 2026 (वित्त वर्ष 26) में 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया है, जो वित्त वर्ष 25 से अपरिवर्तित है, और 2.5 प्रतिशत के 'बीबीबी' औसत से काफी ऊपर है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का आर्थिक परिदृश्य समकक्ष देशों की तुलना में मजबूत बना हुआ है, हालांकि पिछले दो वर्षों में इसकी गति धीमी हुई है। फिच ने कहा, "यदि प्रस्तावित वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) सुधार अपनाए जाते हैं, तो इससे उपभोग को बढ़ावा मिलेगा तथा विकास संबंधी कुछ जोखिम कम हो जाएंगे।"
विज्ञापन


केंद्र ने जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने पर गठित मंत्रिसमूह के समक्ष 'योग्यता' और 'मानक' वस्तुओं व सेवाओं के लिए 5 और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय कर संरचना, और लगभग 5-7 वस्तुओं के लिए 40 प्रतिशत की दर का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में मौजूदा 12 और 28 प्रतिशत कर स्लैब को समाप्त करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिच ने एक बयान में कहा, "वृहद स्थिरता के साथ विकास प्रदान करने के मजबूत रिकॉर्ड और राजकोषीय विश्वसनीयता में सुधार से प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद सहित इसके संरचनात्मक मापदंडों में लगातार सुधार होगा, और इस बात की संभावना बढ़ेगी कि मध्यम अवधि में ऋण में मामूली गिरावट आ सकती है।"


हालांकि, फिच ने 'बीबीबी' समकक्षों की तुलना में उच्च घाटे और ऋण को देखते हुए राजकोषीय मैट्रिक्स को ऋण की कमजोरी के रूप में चिह्नित किया। फिच ने कहा, "शासन संकेतकों और प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद सहित संरचनात्मक मानकों में पिछड़ने से भी रेटिंग पर असर पड़ता है।" 14 अगस्त को एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर दृष्टिकोण के साथ 'बीबीबी-' से एक पायदान ऊपर उठाकर 'बीबीबी' कर दिया। इसके साथ ही, 18 वर्षों में पहली बार भारत की रेटिंग में सुधार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed