{"_id":"618e31759d93ee5d3a72b8ce","slug":"fino-payment-bank-ipo-investors-suffered-setback-with-listing-stock-weakened-by-33-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fino Payment Bank IPO: निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, लिस्टिंग के साथ शेयर हो गया 33 रुपये कमजोर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fino Payment Bank IPO: निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, लिस्टिंग के साथ शेयर हो गया 33 रुपये कमजोर
Fri, 12 Nov 2021 02:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:48 PM IST
सार
Fino Payment Bank: फिनो पेमेंट बैंक आज शेयर बाजार में लिस्ट होने के साथ ही कमजोर हो गया। लेकिन लिस्ट होने के साथ ही निवेशकों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। दरअसल, शुक्रवार को फिनो पेमेंट बैंक का 577 रुपये का शेयर 544.32 पर लिस्ट हुआ।
विज्ञापन
आईपीओ
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिनो पेमेंट बैंक आज शेयर बाजार में लिस्ट होने के साथ ही कमजोर हो गया। लेकिन लिस्ट होने के साथ ही निवेशकों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। दरअसल, शुक्रवार को फिनो पेमेंट बैंक का 577 रुपये का शेयर 544.32 पर लिस्ट हुआ। इससे निवेशकों को हर शेयर में 33 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
29 अक्तूबर को खुला था आईपीओ
फिनो पेमेंट बैंक 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना आईपीओ लेकर आई थी। आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 560 से 577 रुपये प्रति शेयर के बीच था। इसका आईपीओ 29 अक्तूबर को खुला था और दो नवंबर को बंद हुआ था। आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयरों का निर्गम शामिल था, जबकि प्रवर्तक फिनो पेटेक द्वारा 15,602,999 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई।
विज्ञापन
क्या है कंपनी का कारोबार
फिनो पेमेंट बैंक एक फिनटेक कंपनी है जो कई फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की पेशकश करती है। कंपनी का फोकस डिजिटल और पेमेंट से जुड़ी सेवाओं पर है। कंपनी के प्लेटफॉर्म के जरिए मार्च 2021 तक लगभग 43.49 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे, जिनकी वैल्यू 1.33 लाख करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की कुल आय 791.03 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
यहां होगा फंड का इस्तेमाल
फिनो पेमेंट बैंक आईपीओ से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल भविष्य में कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसके तहत कंपनी के टियर I कैपिटल बेस को बढ़ाया जाएगा। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का टियर 1 कैपिटल रेश्यो 56.25 फीसदी था।