फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Secretary Adhia to retire on Nov 30; Jaitley praises his contribution

वित्त सचिव अधिया 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत, जेटली ने योगदान को सराहा

Sat, 17 Nov 2018 06:27 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Finance Secretary Adhia to retire on Nov 30; Jaitley praises his contribution
हसमुख अधिया
वित्त सचिव हसमुख अधिया इस महीने के आखिर में सेवानिवृत हो रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उनकी सराहना करते हुये उन्हें एक बेहतर नौकरशाह बताया जो अपना काम पूरी तरह पेशेवराना ढंग से करते हैं। फेसबुक पर ‘डा. हसमुख अधिया रिटायर्स’ शीर्षक से लिखे पोस्ट में जेटली ने कहा है, ‘‘वह निश्चित रूप से एक सक्षम, अनुशासित, व्यावहारिक जनसेवक और निष्कलंक सत्यनिष्ठा वाले अधिकारी हैं।’’ 
विज्ञापन


ड्यूटी से इतर यदि उनका कोई दूसरा काम रहा है तो वह ध्यान और योग में उनकी रूचि होना है। जेटली ने कहा कि सरकार निर्वतमान वित्त सचिव की क्षमता और उनके अनुभव का किसी अन्य तरह से इस्तेमाल करना चाहती है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘अधिया ने इस साल की शुरुआत में मुझे सूचित कर दिया था कि 30 नवंबर 2018 के बाद वह एक दिन भी काम नहीं करेंगे। सेवानिवृति के बाद उनका पूरा समय उनकी पसंद के क्षेत्र में और उनके बेटे के लिये होगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय प्रशासनिक सेवा के गुजरात कैडर के 1981 बैच के अधिकारी अधिया नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नवंबर 2014 में दिल्ली आये थे। उनकी नियुक्ति वित्तीय सेवाओं के विभाग में सचिव के तौर पर हुई। 

जेटली ने देश में जीएसटी लागू करने का श्रेय भी अधिया और उनकी टीम को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह उनकी मेहनत और केंद्र तथा राज्यों के उनके अधिकारियों की टीम के प्रयासों का ही परिणाम है कि हम एक जुलाई 2017 से जीएसटी को लागू कर पाये। जीएसटी दर में कटौती और रिकॉर्ड समय के भीतर उसकी खामियों को दूर किया गया।’’ 


राजस्व सचिव के तौर पर अधिया के कार्यकाल को याद करते हुये जेटली ने कहा कि उनके कार्यकाल में कर आधार और कर प्राप्ति में "अभूतपूर्व वृद्धि" दर्ज की गई। उनके कार्यकाल में जीएसटी के अलावा कालेधन को निकाल बाहर करने के लिये कई अन्य कानूनों को लागू किया गया। वह मोदी सरकार के सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों को तैयार करने में भी शामिल रहे। जेटली ने अपने संदेश में कहा, ‘‘मैं सेवानिवृति के बाद उनके बेहतर जीवन की कामना करता हूं। धन्यवाद, डा. अधिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed