{"_id":"61ad59c538f25c2f0673d039","slug":"finance-ministry-said-more-than-three-crore-taxpayers-have-filed-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट : वित्त मंत्रालय ने कहा- तीन करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरे रिटर्न","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रिपोर्ट : वित्त मंत्रालय ने कहा- तीन करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरे रिटर्न
Mon, 06 Dec 2021 06:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Dec 2021 06:01 AM IST
सार
करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल से फॉर्म 26एएस और एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (एआईएस) देखकर अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
वित्तवर्ष 2020-21 के लिए अभी तक तीन करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने रिटर्न दाखिल कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया कि रोजाना चार लाख से ज्यादा करदाता रिटर्न भर रहे हैं। अभी तक यह संख्या 3.03 करोड़ पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल से फॉर्म 26एएस और एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (एआईएस) देखकर अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। अभी तक भरे गए कुल आईटीआर में से 52% ऑनलाइन तरीके से, जबकि शेष ऑफलाइन सॉफ्टवेयर से दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि करदाताओं के लिए रिटर्न भरने के बाद आधार ओटीपी के जरिये ई-सत्यापन करना जरूरी है, ताकि रिफंड की प्रक्रिया शुरू की जा सके। 2.69 करोड़ रिटर्न का ई-सत्यापन हो चुका है। नवंबर में 48% सत्यापित आईटीआर की रिफंड प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू कर दी गई। अभी तक 82.80 लाख करदाताओं को रिफंड जारी भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब तक भरे रिटर्न फॉर्म
आईटीआर-1 1.78 करोड़
आईटीआर-2 24.2 लाख
आईटीआर-3 26.58 लाख
आईटीआर-4 70.07 लाख
आईटीआर-5 2.14 लाख
आईटीआर-6 91 हजार
आईटीआर-7 15 हजार