{"_id":"5fea23f39089867009487a40","slug":"finance-ministry-releases-ninth-installment-of-rs-6000-crore-to-offset-gst-revenue","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्रालय ने जीएसटी राजस्व भरपाई को 6000 करोड़ रुपये की नौवीं किस्त जारी की","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
वित्त मंत्रालय ने जीएसटी राजस्व भरपाई को 6000 करोड़ रुपये की नौवीं किस्त जारी की
Mon, 28 Dec 2020 11:59 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय ने राज्यों के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में संभावित कमी की भरपाई के लिए सोमवार को छह हजार करोड़ रुपये की नौवीं साप्ताहिक किस्त जारी की। इस तरह अब तक राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों को इस माध्यम से 54,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केंद्र ने जीएसटी के क्रियान्वयन की वजह से राज्यों के राजस्व में चालू वित्तवर्ष के दौरान अनुमानित 1.10 लाख करोड़ रुपये की भरपाई के लिए अक्तूबर में विशेष ऋण सुविधा शुरू की थी। मंत्रालय ने कहा, ‘इसमें से 5,516.60 करोड़ रुपये 23 राज्यों को जारी किए गए हैं। इसके अलावा तीन संघ शासित प्रदेशों दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी को 483.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’
विज्ञापन
केंद्र ने कहा कि इस सप्ताह कर्ज 5.15 प्रतिशत के ब्याज पर लिया गया गया। अब तक केंद्र सरकार इस सुविधा के तहत औसतन 4.74 प्रतिशत के ब्याज पर 54,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है।
विज्ञापन
शेष पांच राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम में जीएसटी लागू करने से उनके राजस्व में कोई गिरावट नहीं आई। अब तक केंद्र द्वारा राज्यों को 23 अक्तूबर, दो नवंबर, नौ नवंबर, 23 नवंबर, एक दिसंबर, सात दिसंबर, 14 दिसंबर, 21 दिसंबर और 28 दिसंबर को किस्त जारी की गई है।