फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry: CPSEs will not be able to buy stake in another government company, special approval required

वित्त मंत्रालय : दूसरी सरकारी कंपनी में हिस्सा नहीं खरीद सकेंगी सीपीएसई, विशेष मंजूरी जरूरी

Fri, 22 Apr 2022 05:06 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 22 Apr 2022 05:06 AM IST
सार

सरकार ने फरवरी, 2021 में जो नीति जारी की थी, उसके मुताबिक चार रणनीतिक क्षेत्रों में सीपीएसई की कम से कम संख्या को बरकरार रखा जाएगा। जबकि बाकी का निजीकरण या विलय कर दिया जाएगा। इन चार क्षेत्रों में परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष व रक्षा, परिवहन और दूरसंचार, बिजली, पेट्रोलियम, कोयला व खनिज और बैंकिंग बीमा व वित्तीय सेवाएं शामिल थे।

विज्ञापन
Finance Ministry: CPSEs will not be able to buy stake in another government company, special approval required
money new - फोटो : istock

विस्तार

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि एक सरकारी कंपनी किसी और सरकारी कंपनी (सीपीएसई)में हिस्सेदारी नहीं खरीद सकती है। ऐसा होने पर विनिवेश का मकसद पूरा नहीं होगा। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान प्रबंधन का नियंत्रण किसी दूसरे सरकारी संगठन या राज्य सरकार के पास होता है तो इससे सरकारी क्षेत्र की कंपनी की अंतर्निहित क्षमताएं बनी रह सकती हैं। ऐसे में नई पीएसई नीति का सही उद्देश्य विफल हो जाएगा।

विज्ञापन


निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंघन विभाग (दीपम) ने कहा, कंपनियां राज्य की हों या केंद्र की, किसी में भी दूसरी सरकारी कंपनी बोली नहीं लगा सकेगी। हालांकि, केंद्र की विशेष मंजूरी के बाद इसमें छूट दी जा सकती है। पहले सरकारी कंपनियां अपनी अधिकांश हिस्सेदारी उसी क्षेत्र में काम करने वाली दूसरी सरकारी कंपनियों को बेच देती थीं। ऐसी कंपनियां, जिनमें सरकार की 51% या उससे ज्यादा हिस्सेदारी है, उन्हें सीपीएसई कहते हैं। 
विज्ञापन


ओएनजीसी ने खरीदा था एचपीसीएल में पूरा हिस्सा
जनवरी, 2018 में ओएनजीसी ने एचपीसीएल में सरकार की पूरी 51.11 फीसदी हिस्सेदारी 36,915 करोड़ रुपये में खरीद ली थी। इसी तरह से मार्च, 2019 में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने आरईसी में सरकार की 52.63 फीसदी हिस्सेदारी 14,500 करोड़ रुपये में खरीदी थी। 2001 से 2019-20 के दौरान सरकार ने 9 सीपीएसई में अपनी पूरी हिस्सेदारी अन्य सरकारी कंपनियों को बेच दी थी। इससे उसे कुल 53,450 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार क्षेत्रों में बनी रहेंगी सरकारी कंपनियां
सरकार ने फरवरी, 2021 में जो नीति जारी की थी, उसके मुताबिक चार रणनीतिक क्षेत्रों में सीपीएसई की कम से कम संख्या को बरकरार रखा जाएगा। जबकि बाकी का निजीकरण या विलय कर दिया जाएगा। इन चार क्षेत्रों में परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष व रक्षा, परिवहन और दूरसंचार, बिजली, पेट्रोलियम, कोयला व खनिज और बैंकिंग बीमा व वित्तीय सेवाएं शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed