फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman leaves for US to attend World Bank and IMF meetings

अमेरिका दौरे पर निर्मला सीतारमण: विश्व बैंक और आईएमएफ की बैठक में होगीं शामिल, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों से करेंगी संवाद

Sun, 17 Apr 2022 09:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 09:44 PM IST
सार

एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास से भी मुलाकात करेंगी।
 

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman leaves for US to attend World Bank and IMF meetings
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विश्व बैंक और आईएमएफ की वार्षिक बैठकों के साथ-साथ जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रविवार को अमेरिका रवाना हो गईं। 

विज्ञापन


अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी। वित्त मंत्रालय ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है। वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक, वह सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और भारत सरकार के प्राथमिकता वाले अन्य क्षेत्रों के सीईओ के साथ आमने-सामने बैठक करेंगी। 
विज्ञापन

वहीं, एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास से भी मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी इस यात्रा के दौरान सीतारमण आईएमएफ के प्रबंध निदेशक द्वारा आयोजित 'मनी एट ए क्रॉसरोड' विषय पर एक उच्च स्तरीय पैनल चर्चा में भी भाग लेंगी। साथ ही वे विश्व बैंक, आईएमएफ, जी-20 और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के साथ आधिकारिक बैठकों के अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वाशिंगटन डीसी स्थित एक प्रमुख थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल में एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। इस दौरान वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों और संकायों के प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगी। 

गौरतलब है कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत को उच्चतम विकास दर दर्ज करने की उम्मीद है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारत 8-8.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर्ज कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed