फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   finance minister nirmala sitharaman IMF 16th General Review of Quotas

IMF: वित्त मंत्री बोलीं- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को और मजबूत बनाना जरूरी, वोटिंग अधिकार बढ़ने की उम्मीद

Sat, 14 Oct 2023 10:22 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 14 Oct 2023 10:22 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजबूत, कोटा-आधारित और पर्याप्त रूप से संसाधन वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वकालत की है। बता दें कि IMF की 16वीं बड़ी बैठक 15 दिसंबर तक समाप्त होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
finance minister nirmala sitharaman IMF 16th General Review of Quotas
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को और मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने पर्याप्त संसाधन जुटाने के साथ-साथ आईएमएफ में कोटा लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, वैश्विक वित्तीय सुरक्षा जाल और जलवायु कार्रवाई के केंद्र में एक मजबूत, कोटा-आधारित और पर्याप्त रूप से संसाधनयुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन


वोटिंग अधिकार बढ़ने की उम्मीद
कोटा की 16वीं सामान्य समीक्षा (जीआरक्यू) के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को अधिक हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है।  आईएमएफ के प्रस्ताव के अनुसार, कोटा में किसी भी समायोजन के परिणामस्वरूप विश्व अर्थव्यवस्था में उनकी सापेक्ष स्थिति के अनुरूप उभरते देशों के वोटिंग अधिकार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पहली तिमाही के दौरान 7.8 प्रतिशत की वृद्धि
मोरक्को के मराकेश में 'नीतिगत चुनौतियों पर संवाद' विषय पर आईएमएफ बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में वित्त मंत्री सीतारमण ने वैश्विक विकास में मंदी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, भारत 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान 7.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलमेज सम्मेलन की जरूरत
बढ़ती वैश्विक ऋण कमजोरियों के संबंध में वित्त मंत्री ने ऋण संकट में सदस्यों के साथ जुड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऋण मुद्दों और आईएमएफ नीति में सुधारों पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक संप्रभु ऋण गोलमेज सम्मेलन की जरूरत पर भी बात की।


वसुधैव कुटुंबकम का जिक्र
वित्त मंत्रालय ने सीतारमण के बयान पर कहा, उन्होंने वैश्विक वित्तीय सुरक्षा जाल के केंद्र में एक मजबूत, कोटा-आधारित और पर्याप्त रूप से संसाधन वाले आईएमएफ की वकालत की है। वित्त मंत्री ने जिम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं के सिद्धांतों पर जलवायु कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक समुदाय की समन्वित प्रतिक्रिया 'वसुधैव कुटुंबकम' - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य - की भावना में बहुपक्षवाद को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed